Enzo Fernandez Argentinian inspiration Story: फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना और स्पेन के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में एक बार फिर सबकी नजर मेसी पर होगी. इसके अलावा इस मैच में एन्ज़ो फर्नांडीज़ पर भी नजर रहेगी जिसने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के लिए पहला गोल किया था. अब फाइनल में सिर्फ 25 साल की उम्र में, अर्जेंटीना के एन्ज़ो फर्नांडेज़ दो बार वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं.

सेमीफाइनल में किया था कमाल
फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक मैच में मैच बराबर करने के लिए शानदार गोल करने के तुरंत बाद, अर्जेंटीना के एन्जो फर्नांडेज घुटनों के बल बैठकर ईश्वर का धन्यवाद करने लगे. ऐसे पल देखना वाकई बहुत खूबसूरत होता है. सारी महिमा केवल ईश्वर की है. उनका इस तरह से गोल होने के बाद जश्न मनाना यह बात की झलक है कि आप अपने-आप पर कितना विश्वास रखते हैं. यह वह पल था जिसे कभी नहीं भुलाया जा पाएगा. एन्जो फर्नांडेज ने मैच के 85वें मिनट में गोल उस समय किया जब अर्जेंटीना लगभग मैच से बाहर हो गई थी. एन्जो की ओर से किया गया यह गोल मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ जिसने यह उम्मीद जगा दी कि यहां से भी मैच पलट सकता है. एन्जो फर्नांडेज इंग्लैंड पर अर्जेंटीना की जीत के हीरो हैं. लेकिन उनका यह सफर आसान नहीं रहा है. आज जिस मुकाम पर एन्जो फर्नांडेज हैं वहां तक पहुंचने केलिए उन्हें काफी संघर्ष भी करना पड़ा है.

गरीब परिवार में पले-बढ़े
इंजो फर्नांडीज के पिता राउल एक पेंटर थे और मां मार्था सफाई का काम करती थीं, फर्नांडीज एक कामकाजी परिवार में बड़े हुए और घर का खर्च चलाने के लिए उन्हें कम उम्र में ही अपने बड़े भाई-बहनों के साथ छोटे-मोटे काम करने पड़े. एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने परिवार की आर्थिक मदद के लिए अपना फुटबॉल करियर छोड़ने के बारे में सोचा, लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें इसे जारी रखने के लिए कहा.
Enzo Fernandez and his family after the game last night🥺🫂❤️ pic.twitter.com/ZFPMQWuTPt
— Beri🌚 (@beri_grizou) July 16, 2026
रिवर प्लेट की मशहूर अकादमी से ट्रेनिंग पूरी की
अपने साथियों जूलियन अल्वारेज, गोंजालो मोंटिएल, जर्मन पेजेला और एक्जेकिएल पैलासियोस के साथ, फर्नांडेज अर्जेंटीना के बड़े क्लब रिवर प्लेट की अकादमी से ट्रेनिंग लेकर निकले हैं. 1958 में शुरू हुए और सबसे पहले पेले की ओर से जीते गए 'फीफा यंग प्लेयर अवॉर्ड' को जीतने वाले 17वें खिलाड़ी के तौर पर, फर्नांडीज इस प्रतिष्ठित व्यक्तिगत ट्रॉफी को हासिल करने वाले पहले अर्जेंटीनाई और दूसरे दक्षिण अमेरिकी खिलाड़ी बने थे. वह माइकल ओवेन, पॉल पोग्बा, थॉमस मुलर और किलियन एम्बाप्पे जैसे खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने यह अवॉर्ड जीता . इस अवॉर्ड को जीतने वाले पहले दक्षिण अमेरिकी खिलाड़ी 1970 में 20 साल के पेरू के थियोफिलो कुबिलस थे.
LO HOT QUE ES ENZO FERNANDEZ 🫦🫦🫦🫦🫦🫦 pic.twitter.com/veGpyxvDcu
— camz VA A VER A BTS 🇦🇷🌞 (@sunshine2seok) July 15, 2026
इंजो फर्नांडीज के नाम के पीछे की कहानी
उनका नाम उरुग्वे के तीन बार कोपा अमेरिका जीतने वाले खिलाड़ी एन्ज़ो फ्रांसेस्कोली के नाम पर रखा गया था, फर्नांडेज के पिता राउल, अर्जेंटीना के होने के बावजूद, उरुग्वे के फुटबॉलर एन्जो फ्रांसेस्कोली से इतने प्रभावित थे कि उन्होंने अपने बेटे का नाम इस साउथ अमेरिकी दिग्गज के नाम पर रखने का फैसला किया. फ्रांसेस्कोली, जिन्होंने 1986 और 1990 के वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था, रिवर प्लेट के लिए भी खेले थे.
इंजो, लियोनेल मेसी के बाद अर्जेंटीना के लिए गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
सिर्फ़ 21 साल, 10 महीने और 13 दिन की उम्र में, फर्नांडीज़ 2006 में लियोनेल मेसी के बाद अर्जेंटीना के लिए गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे.
इंग्लिश प्रीमियर लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
अर्जेंटीना और चेल्सी के मिडफील्डर एंज़ो फर्नांडीज (£106.8 मिलियन या €121 मिलियन) फुटबॉल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं. जनवरी 2023 में बेनफिका से चेल्सी में उनका ट्रांसफर हुआ था, इसके साथ ही, वह उस समय इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे.
मेसी को लिखा था एक प्यारा खत
एन्ज़ो फर्नांडीज जब 15 साल के थे तो उन्होंने लियोनेल मेस्सी से रिटायर न होने की गुजारिश करते हुए एक इमोशनल लेटर लिखा था. जिसमें उन्होंने मेसी से अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल से संन्यास न लेने और खेल जारी रखने की गुज़ारिश की थी. 7 साल बाद, एन्ज़ो न सिर्फ़ अपने बचपन के हीरो के साथ खेल रहे थे, बल्कि 2022 में मेसी को वर्ल्ड कप जिताने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई और अब 2026 में मेसी को एक और खिताब दिलाने के करीब हैं.

अब अपने हीरो के लिए लिखा नया इतिहास
अब 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत के बाद एन्ज़ो फर्नांडीज़ ने यह पक्का किया कि लियोनेल मेसी को लाइमलाइट में आने का मौका मिले. अर्जेंटीना ने अटलांटा में वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर एक और ज़बरदस्त वापसी की, और जैसे ही फ़ाइनल विसल बजी, फर्नांडीज़ ने जश्न मनाते हुए मेसी को अपने कंधों पर उठा लिया.
अब फाइनल में एन्ज़ो फर्नांडीज़ इतिहास रचने के करीब
अब, मेसी और अन्य खिलाड़ियों की तरह दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी बनने से एन्ज़ो फर्नांडीज़ बस एक जीत दूर हैं, कतर में, एन्जो ने एक गोल किया और एक असिस्ट दिया, 88% पासिंग एक्यूरेसी हासिल की और टूर्नामेंट का 'यंग प्लेयर अवॉर्ड' जीता.
ये भी पढ़ें- FIFA Word Cup 2026: एमबाप्पे के 10 गोल, अब मेसी कैसे जीत सकते हैं गोल्डन बूट का खिताब? जानें पूरा गणित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं