- हैदराबाद में नग्न अवस्था में युवती ने मंदिर में की एंट्री और मूर्ति उठाकर तालाब में कूद गई.
- पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और मूर्ति की तलाश जारी है.
- पुलिस के मुताबिक- युवती और उसकी मां भय और डर का शिकार थी.
Hyderabad Techie Suicide Case: हैदराबाद में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने कपड़े उतारे, नग्न अवस्था में मंदिर में प्रवेश किया. फिर देवी अम्मावरु की मूर्ति उठाकर भागी और फिर पास के तालाब में कूद गई. 25 साल की इस युवती का शव बरामद हो गया है, लेकिन मूर्ति अभी तक नहीं मिली है. पुलिस ने जानकारी दी है वह मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी. पहले वह बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करती थी, फिर वह विशाखापत्तनम में रहने लगी. पुलिस ने जानकारी दी कि उसके माता-पिता के बीच वैवाहिक विवाद के कारण पिता विशाखापत्तनम में रहते हैं और मां हैदराबाद पीरजादिगुडा में रहती थीं.
युवती का शव बरामद मगर मूर्ति की तलाश जारी
युवती के तालाब में कूदने के बाद शव तो बरामद हो गया है लेकिन मूर्ति की तलाश की जा रही है, जिसे जांचकर्ता एक महत्वपूर्ण सबूत भी मान रहे हैं. पुलिस ने युवती की मां से भी पूछताछ की है और साथ ही वित्तीय लेनदेन और घटना से पहले के दिनों में उसकी गतिविधियों की भी जांच कर रहे हैं.
मौत से पहले दिन मां के साथ गई थी घर ढूंढने
पुलिस के मुताबिक- 17 जुलाई को वह और उसकी मां मियापुर में एक दो बेडरूम का अपार्टमेंट खरीदने के इरादे से देखने गई थी. घर लौटने के बाद दोनों अलग-अलग कमरों में सोईं. इसके बाद मृतक युवती ने अपनी मां के कमरे में ताला लगा दिया और नग्न अवस्था में मंदिर जाकर तालाब में कूद गई. शनिवार सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तालाब से शव बरामद किया. पोस्टमार्टम के बाद शव मां को सौंप दिया गया है. पुलिस अधिकारी ने ये भी बताया कि युवती के पिता को भी घटना की सूचना दे दी गई है.अधिकारी ने बताया कि मृत महिला और उसकी मां दोनों ही भय और डर से ग्रस्त थीं.
| हेल्पलाइन | |
|---|---|
| वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ | 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक) |
| (अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं