विज्ञापन

कोहली से साल में 10 गुना से भी ज्यादा कमाते हैं रोनाल्डो, जानें कुल नेटवर्थ, कहां से होती है कमाई

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पहले मैच की नाकामी को भुलाते हुए मंगलवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पुर्तगाल की जीत में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया

कोहली से साल में 10 गुना से भी ज्यादा कमाते हैं रोनाल्डो, जानें कुल नेटवर्थ, कहां से होती है कमाई
पुर्तगाल और उज्बेकिस्तान का पूरा मैच रोनाल्डो पर केंद्रित रहा
Source: Social media

Cristiano Ronaldo V/S Virat Kohli: फीफा वर्ल्ड में मंगलवार को पुर्तगाल और उज्बेकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला शुरू से लेकर आखिर तक खेल के सबसे बड़े सितारा खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) की चर्चा से शुरू होकर उन्हीं पर सिमट कर खत्म हो गया. पुर्तगाल ने मैच में उज्बेकिस्तान को 4-1 से मात जरूर दी, लेकिन दुनिया भर के फैस रोनाल्डो..रोनाल्डो चिल्लाते रहे. मैच के पहले ही हाफ में पुर्तगाल ने 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी. और इस समय तक ही रोनाल्डो ने दो गोल कर दिए थे.  बहरहाल, पुर्तगाल की उज्बेकिस्तान पर  5-0 शानदार जीत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बड़ा योगदान दिया, तो कई कारनामें भी उन्होंने कर दिए. इस प्रदर्शन के साथ ही रोनाल्डो फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में खेले अपने छह विश्व कप के हर संस्कर में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. चलिए रोनाल्डो के बारे में कुछ खास बातें जान लीजिए, जिनकी वजह से वह दुनिया के स्टार खिलाड़ियों में से एक है. चलिए आप डिटेल से जानिए कि दुनिया के सबसे बड़े सितारों में से एक रोनाल्डो क्यों पिछले 12 महीनों में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉलर बने हुए हैं, तो वह कहां-कहां से कमाई करते हैं और उनकी कुल नेटवर्थ कितनी है. वहीं, जब बात वर्तमान में भारत के सबसे बड़े क्रिकेटर विराट कोहली से तुलना की आती है, तो रोनाल्डो साल में भारतीय पूर्व कप्तान की तुलना में करीब 10 गुना से भी ज्यादा कमाई करते हैं. 

फुटबॉल क्लब सैलरी और ऑन-फील्ड कमाई 

- यह रोनाल्डो की लिक्विड वेल्थ (नकद प्रवाह) का सबसे बड़ा जरिया है, जिसने उन्हें पारंपरिक खिलाड़ियों से बहुत आगे खड़ा कर दिया है. रोनाल्डो ने साल 2025 में दो साल के लिए सऊदी अरब के अल नस्र के साथ दो साल का ऐतिहासिक कॉन्ट्रैक्ट किया. इस करार के तहत रोनाल्डो को सालाना 200 मिलियन डॉलर (करीब 1, 670 करोड़ रुपये) की सैलरी मिलती है. और अगर इसे हफ्ते और प्रतिदिन में बदलें, तो रोनाल्डो वर्तमान में हर महीने करीब 139 करोड़, हर हफ्ते 34.8 करोड़ और हर दिन करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं. 

- फोर्ब्स का नया रिकॉर्ड

दुनिया की अग्रणी मैगजीन फोर्ब्स के अनुसार रोनाल्डो इस साल यानी 2026 को मिलाकर पिछले 12 महीने में 300 मिलियन (करीब 2,505 करोड़ रुपये) की कमाई के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं. इसमें से रोनाल्डो ने 235 मिलियन (1,960 करोड़ रुपये) सिर्फ मैदान पर खेलने और क्लब बोनस से ही कमाए हैं. 


2.  ब्रांड एंडोर्समेंट और कमर्शियल डील्स 

- रोनाल्डो सिर्फ एक एथलीट नहीं, बल्कि एक वैश्विक ब्रांड बन चुके हैं.  उनके नाम का इस्तेमाल करने के लिए कंपनियां अरबों रुपये खर्च करती हैं. दुनिया की दिग्गज कंपनी नाइकी ने रोनाल्डो के साथ साल 2016 में आजीवन करार किया था. खेल इतिहास में वह इस तरह का अनुबंध पाने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों माइकल जॉर्डन और लेब्रॉन जेम्स क्लब में शामिल हैं. यह करीब एक बिलियन  डॉलर यानी 8,350 करोड़ रुपये का है.  इस करार से उन्हें हार साल करीब 150 करोड़ रुपये फिक्स रॉयल्टी के रूप में मिलते हैं. 


- साथ ही रोनाल्डो दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो एक्सचेंज कंपनी बाइनेंस न्यूट्रिशन कंपनी हर्बालाइ और थेराबॉडी जैसी कंपनियों के ग्लोबल एंबेसडर हैं. 

- वहीं, रोनाल्डो सोशल मीडिया से भी साल में करोड़ों रुपये कमाते हैं.  इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो के 660 मिलियन (66 करोड़) से अधिक फॉलोअर्स हैं, जिससे वह दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले इंसान हैं. कुल मिलाकर सभी मंचों पर सोशल मीडिया पर उनके कुल फॉलोअर्स की संख्या 940 मिलियन से अधिक है. वह अपने इंस्टाग्राम पर केवल एक प्रमोशनल पोस्ट डालने के लिए कंपनियों से ₹20 करोड़ से ₹25 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. 

3. बिजनेस वेंचर्स और निजी निवेश

 -रोनाल्डो का CR7 ब्रांड का साम्राज्य है, जो खुद उनका है और यह बहुत बड़ा ब्रांड बन चुका है.इसके अंतर्गत वे लक्ज़री इनरवियर, फुटवियर, प्रीमियम परफ्यूम और आईवियर (चश्मे) का ग्लोबल बिजनेस चलाते हैं, जिसका टर्नओवर करोड़ों डॉलर में है.

-रोनाल्डो ने होटल इंडस्ट्री में भी बड़ा निवेश किया हुआ है. दिग्गज फुटबॉलर की पुर्तगाल के सबसे बड़े होटल ग्रुप 'पेस्टाना' के साथ 50-50% की पार्टनरशिप है. 'Pestana CR7' नाम से उनकी लक्ज़री होटल्स की चेन है. इसके आलीशान होटल न्यूयॉर्क (टाइम्स स्क्वायर), मैड्रिड, लिस्बन, माराकेच और मदीरा जैसी दुनिया की सबसे महंगी प्राइम लोकेशंस पर चल रहे हैं. 


-रोनाल्डो के और बाकी बिजनेसों के बारे में बात करें, तो उन्होंने पारंपरिक बिजनेस से हटकर नए जमाने की कंपनियों में भी इक्विटी (हिस्सेदारी) खरीदी है. उन्होंने फिटनेस और हेल्थ वियरेबल (स्मार्ट बैंड) कंपनी 'हूप' में उन्होंने बतौर एंजेल इन्वेस्टर बड़ा निवेश किया है और इसके वैश्विक ब्रांड पार्टनर भी हैं. वहीं, रोनाल्डो ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सर्च इंजन परप्लेक्सिटी' में भी रणनीतिक निवेश किया है. उन्होंने स्पेन और पुर्तगाल में 'Insparya' नाम से एक सफल हेयर ट्रांसप्लांट क्लिनिक चेन की शुरुआत की है, तो हालिया बिजनेस विस्तार के तहत रोनाल्डो ने स्पेनिश फुटबॉल क्लब 'अल्मेरिया' (Almeria) में भी 25% की मालकिअत हिस्सेदारी खरीदी है. 


4. रियल एस्टेट और लक्जरी लाइफ

- रोनाल्डो ने अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा वैश्विक स्तर पर प्रॉपर्टी में निवेश किया है. उनके पास पास पुर्तगाल (लिस्बन और मदीरा), मैड्रिड, ट्यूरिन (इटली), न्यूयॉर्क के ट्रंप टॉवर और हाल ही में सऊदी अरब (रियाद) में खरीदे गए आलीशान बंगले हैं. सऊदी अरब और दुबई में उनकी नई संपत्तियों की कीमत सैकड़ों करोड़ रुपये में बताई जाती है. 


- कमाई बहुत ज्यादा है, तो रोनाल्डो ने अपनी जीवन शैली का स्तर भी बहुत ऊंचा किया हुआ है. दिग्गज फुटबॉलर के पास दो आलीशान प्राइवेट जेट हैं. उनकी कीमत करीब 350 से 480 करोड़ रुपये के बीच है. इसके अलावा उनके गैराज में 75 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाली बुगाटी सेंटोडिएसी है, तो वहीं रोल्स रॉयस और बेंटले जैसी 19-20 कारों का कलेक्शन भी है. 


5. कुल इतनी है नेटवर्थ

अगर रोनाल्डो की नेटवर्थ= (कुल संपत्ति-कुल देनदारी) की बात की जाए, तो भारतीय रुपयों में यह भारतीय रुपयों में 10,020 करोड़ से ₹11,690 करोड़ रुपये के बीच है. वहीं, वह अपने पूरे करियर में सैलरी, बोनस और विज्ञापनों को मिलाकर अब तक ₹17,530 करोड़ रुपये ($2.1 बिलियन) से ज़्यादा की कमाई कर चुके हैं. 

6. विराट कोहली से कुल संपत्ति की सीधी तुलना (Net Worth Comparison)

वित्तीय और व्यावसायिक आधारक्रिस्टियानो रोनाल्डो विराट कोहली
अनुमानित कुल नेटवर्थ₹10,020 करोड़ से ₹11,690 करोड़₹1,050 करोड़ से ₹1,115 करोड़
सालाना कुल कमाई (2025-2026)₹2,505 करोड़ रुपये ($300 मिलियन)₹200 करोड़ से ₹250 करोड़ रुपये
मुख्य ऑन-फील्ड सैलरी₹1,670 करोड़ रुपये (अल-नस्र क्लब)₹28 करोड़ रुपये (BCCI अनुबंध + RCB IPL फीस)
मैच फीस / बोनस स्ट्रक्चरप्रति मैच करोड़ों रुपये का जीत बोनस और साइनिंग अमाउंटटेस्ट मैच: ₹15 लाख, वनडे: ₹6 लाख, टी20: ₹3 लाख
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स660 मिलियन (66 करोड़)270 मिलियन (27 करोड़)
एक इंस्टाग्राम पोस्ट की फीस₹20 करोड़ से ₹25 करोड़ रुपये₹8.9 करोड़ से ₹10 करोड़ रुपये
सबसे बड़ी सिंगल ब्रांड डील₹8,350 करोड़ रुपये (नाइकी के साथ लाइफटाइम डील)₹110 करोड़ रुपये (प्यूमा के साथ 8 साल का कॉन्ट्रैक्ट)
निजी विमान (Private Jet)गल्फस्ट्रीम G200 और G650 (कीमत ~₹400 करोड़)चार्टर्ड जेट्स का उपयोग (स्वयं का निजी जेट नहीं है)
लक्ज़री कार गैराज वैल्यू₹150 करोड़ से अधिक (बुगाटी, रोल्स रॉयस, फेरारी)₹25 करोड़ से ₹30 करोड़ (ऑडी, बेंटले, लैंड रोवर)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com