विज्ञापन

यूपी बीजेपी ने क्षेत्र और मोर्चों के प्रभारियों के नामों का ऐलान किया, कानपुर, गोरखपुर से काशी तक 13 चेहरे

UP Politics News: उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की है. जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं. यह नियुक्तियां 2027 के विधानसभा चुनाव के लिहाज से अहम मानी जा रही हैं.

यूपी बीजेपी ने क्षेत्र और मोर्चों के प्रभारियों के नामों का ऐलान किया, कानपुर, गोरखपुर से काशी तक 13 चेहरे
बीजेपी ने यूपी में बड़े नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
  • यूपी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश संगठन में कई अहम नियुक्तियां की हैं.
  • क्षेत्र और मोर्चों के प्रभारियों के नामों का ऐलान किया है. जिसमें 13 चेहरे शामिल हैं
  • पंकज चौधरी ने कई सीनियर नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी है. जो आगमी चुनाव के लिहाज से अहम रहेगी.

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा कर दी है. यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कई नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं. जिन्हें 2027 के विधानसभा के चुनाव लिहाज से अहम माना जा रहा है. बीजेपी ने यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों में सीनियर नेताओं को उतारा है. जिसमें प्रदेश मंत्री, प्रदेश महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारियां शामिल हैं. 

क्षेत्र प्रभारी 

  • रामप्रताप सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री, पश्चिम 
  • गीता शाक्य, प्रदेश महामंत्री, ब्रज
  • शंकर लोधी, प्रदेश महामंत्री, कानपुर
  • दिलीप पटेल, प्रदेश महामंत्री, अवध 
  • रमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, काशी 
  • अभिजात मिश्रा, प्रदेश महामंत्री, गोरखपुर 

मुख्यालय प्रभारी भी नियुक्त

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लखनऊ स्थित बीजेपी ऑफिस के लिए मुख्यालय प्रभारी की भी नियुक्ति कर दी है. पार्टी ने एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला को मुख्यालय प्रभारी बनाया है. यह नियुक्ति भी आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से अहम रहेगी. 

मोर्चा प्रभारी

  • राजेंश चौधरी, प्रदेश महामंत्री, युवा मोर्चा 
  • संजय राय, प्रदेश महामंत्री, पिछड़ा मोर्चा
  • डॉ.धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा
  • कामेश्वर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा 
  • डॉ. प्रियंका रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा 
  • देवेश कोरी, प्रदेश उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा 
  • शंकर गिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष 

इन नेताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी 

इसके अलावा यतेंद्र शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है. ब्रज बहादुर को प्रदेश उपाध्यक्ष, विस्तारक योजना, अर्चना मिश्रा को मन की बात कार्यक्रम के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष और राहुल वाल्मीकि को मन की बात के लिए प्रदेश मंत्री बनाया गया है.

ये भी पढ़ेंः छात्रों से संवाद करेंगे IAS, IPS और IFS अफसर! युवाओं से जुड़ने के लिए योगी सरकार का फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Politics News, UP BJP, Pankaj Chaudhary, UP Cm Yogi Adityanath, UP Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com