विज्ञापन

अक्षरधाम से सीधे नोएडा एयरपोर्ट, 50 KM का सफर 40 मिनट में, दिल्ली-यूपी और हरियाणा के शहरों की बदलेगी किस्मत

Noida Airport Elevated Expressway: दिल्ली के अक्षरधाम से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 50 किलोमीटर लंबे 8-लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का रूट फाइनल कर दिया गया है.

अक्षरधाम से सीधे नोएडा एयरपोर्ट, 50 KM का सफर 40 मिनट में, दिल्ली-यूपी और हरियाणा के शहरों की बदलेगी किस्मत
दिल्ली से जेवर तक बनेगा 50 KM लंबा एक्सप्रेसवे
NDTV

दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक का सफर आसान होने जा रहा है. दरअसल दिल्ली के अक्षरधाम से जेवर तक बनने वाले 50 किलोमीटर लंबे और 8-लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के रूट डिजाइन को नोएडा प्राधिकरण ने अंतिम रूप दे दिया है. इस एक्सप्रेसवे पर सरकार 4 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी. यह एक्सप्रेसवे न सिर्फ दिल्ली से बल्कि हरियाणा के कई शहरों से भी नोएडा एयरपोर्ट तक का रास्ता आसान कर देगा. इस एक्सप्रेस की जरूरी बातें यहां जानिए.

क्या है एक्सप्रेसवे पर ताजा अपडेट?

हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और नोएडा अथॉरिटी के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी. बैठक में फैसला लिया गया है कि नोएडा एक्सप्रेसवे के भारी ट्रैफिक को कम करने और सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए यमुना पुश्ते के समानांतर करीब 35.1 किलोमीटर से लेकर 50 किलोमीटर लंबा नया एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा. इस बैठक में NHAI के अधिकारी भी शामिल हुए.

क्या होगा एक्सप्रेसवे का रूट?

यह एक्सप्रेसवे दिल्ली में अक्षरधाम से शुरू होकर नोएडा के सेक्टर-94 और यमुना पुश्ता के रास्ते सीधे नोएडा एयरपोर्ट तक जाएगा. इसमें नोएडा का हिस्सा करीब 27 किलोमीटर का होगा. इससे दिल्ली के मयूर विहार, पटपड़गंज, कालिंदी कुंज, सरिता विहार और मंझावली पुल के जरिए फरीदाबाद तथा हरियाणा के यात्रियों का सफर आसान होगा. 

दो फेज में बनेगा एक्सप्रेसवे

फेज-1: पहले फेज में नोएडा के सेक्टर-94 से शुरू होकर यमुना प्राधिकरण क्षेत्र (सेक्टर-23एच) तक एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य होगा.
फेज-2: दूसरे फेज में दिल्ली के अक्षरधाम से लेकर नोएडा सेक्टर-94 तक के हिस्से का निर्माण होगा.

हरियाणा के शहरों से भी कनेक्टिविटी होगी आसान

इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद हरियाणा के कई शहरों से भी नोएडा एयरपोर्ट तक की पहुंच आसान हो जाएगा. अभी तक फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट जाने के लिए लोगों को नोएडा एक्सप्रेसवे या दिल्ली के कालिंदी कुंज से होकर लगभग 90 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता था, जिसमें 2 घंटे से अधिक का समय लगता था. लेकिन इस नए मंझावली पुल और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद यह दूरी सिर्फ 31 किलोमीटर रह जाएगी और लोग महज 15 से 20 मिनट में फर्राटा भरते हुए सीधे जेवर एयरपोर्ट के अंदर होंगे.

यह भी पढ़ें: नमो भारत का नया रूट नोएडा-गाजियाबाद से गुरुग्राम तक, सिद्धार्थ विहार, सूरजपुर से दनकौर, जेवर तक दौड़ेगी हाईस्पीड रैपिड रेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Airport, Noida Airport Authority, Noida Airport Bullet Train Route, Noida Expressway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com