Yashasvi Jaiswal, Sri Lanka Cricket XI vs India: वार्म अप मैच में यशस्वी जायसवाल बिना रन बनाए आउट हो गए हैं. जायसवाल को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज विश्व फर्नांडो ने गली में दिलुम सुदीरा के हाथों कैच कराकर पवेलियन की रहा दिखाई, जायसवाल ने ऑप स्टंप से बाहर की लाइन वाली गेंद को स्लाइस करने की कोशिश की, लेकिन दिलुम सुदीरा ने शानदार फील्डिंग की और अपनी बाईं ओर डाइव लगाकर शानदार कैच लपका. जायसवाल के रूप में भारत को पहला झटका लगा है. जायलवाल के आउट होने से यकीनन कोच गौतम गंभीर की चिंता बढ़ गई होगी. बता दें कि श्रीलंका XI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 363 रन पर पारी घोषित कर दी थी. इसके बाद दूसरे दिन के खेल में केएल राहुल के साथ ओपनिंग करने उतरे जायसवाल, बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज विश्व फर्नांडो की पारी की दूसरी ही गेंद पर गली में कैच आउट हो गए.
🏮 YASHASVI JAISWAL STATS LOOKING INCONSISTENT IN TESTS CORRECTLY 🤯
— VK (@Aur_vicky) August 8, 2026
vs Sri Lanka - 0 runs , 2 balls duck in practice
vs Afghanistan - 24 runs
vs South Africa - 13 runs
vs South Africa - 58 runs
vs South Africa - 0 runs
vs South Africa - 12 runs
vs West Indies - 8 runs
vs West… pic.twitter.com/aiuAhe6nUV
ऑफ-स्टंप लाइन से काफी बाहर जाती गेंद पर पैरों का कोई मूवमेंट न दिखाते हुए, जायसवाल ने अपने शरीर से दूर बल्ला घुमाया और आसान सा कैच दे बैठे. मुंबई के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ पिछले कुछ समय से बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ों के खिलाफ खेलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. साथ ही, कट शॉट खेलने की अपनी आदत के कारण, जायसवाल बाएं हाथ के गेंदबाज़ों का शिकार बनते रहे हैं , दरअसल, जायसवाल अपने पसंदीदा शॉट को खेलने से खुद को रोक नहीं पाते हैं और विकेट दे बैठते हैं.
What was that Jaiswal??
— Tanuj (@Chris_gayle90) August 8, 2026
Chasing a full wide one,
Looks like IPL isn't over for u#IndvsSL #YASHASVI #JAISWAL pic.twitter.com/25pkQkmdxm
सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि आंकड़ों के मुताबिक, टेस्ट डेब्यू के बाद से जायसवाल ने 'कट' शॉट से सबसे ज़्यादा रन बनाए हैं, लगभग 400 रन ..लेकिन इस शॉट पर वो 7 दफा अपना विकेट गंवा चुके हैं.
कमजोरी पकड़ी गई
टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ जायसवाल 9 बार आउट हुए हैं, इनमें से 3 बार वह पिछले साल घरेलू मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अपनी पिछली चार पारियों में आउट हुए. उस सीरीज में, जिसमें भारत को साउथ अफ्रीका ने 2-0 से हराया था, वहां जायसवाल तीनों ही बार साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को जानसेन का शिकार बने. जानसेन के अलावा, ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क और साउथ अफ्रीका के नान्द्रे बर्गर ऐसे दूसरे बाएं हाथ के गेंदबाज हैं जिन्होंने उन्हें टेस्ट क्रिकेट में तीन-तीन बार जायसवाल को आउट करने में सफलता हासिल की है. जायसवाल आखिरी बार अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में 24 रन बनाए थे, उस मैच में जायसवाल दाएं हाथ के तेज मोहम्मद सलीम की गेंद पर आउट हुए थे.
अब गंभीर के सामने चिंता
दरअसल, श्रीलंका की टीम के पास बाएं हाथ के गेंदबाज हैं जो टेस्ट मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल की कमजोरी पर प्रहार करने की कोशिश करेंगे. ऐसे में अब गंभीर के पास यह चिंता है कि जायसवाल बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ कैसे खुद को संभाल पाते हैं.
ये भी पढ़ें- श्रीलंका दौरे पर फेल हुए तो बढ़ेंगी मुश्किलें? कोच गौतम गंभीर के लिए बजी खतरे की घंटी
ये भी पढ़ें- 23 करोड़ टैक्स भरने वाले ऋषभ पंत की कितनी है Net Worth , जानिए कहां-कहां से होती है कमाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं