तीन देशों में खेला जा रहा फीफा वर्ल्ड कप अपने दूसरे चरण में प्रवेश कर गया है. अब मैचों का स्तर और भी रोमांचक हो गया है क्योंकि अब यहां से जो हारेगा, वह घर जाएगा. हर टीम आगे बढ़ने के लिए जी जान लगाएगी. कनाडा ने पहले ही क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है, जबकि आज पूर्व विश्व चैंपियन ब्राजील अपना आगे का भाग्य तय करने जापान के खिलाफ मैदान पर उतरेगा. बात पूर्व चैंपियन की है, तो जाहिर है कि करोड़ों भारतीय भी इस बेहतरीन मुकाबले पर नजर गड़ाए हुए हैं.
इसमें दो राय नहीं कि जापान के खिलाफ पांच बार का विश्व चैंपियन ब्राजील ही दावेदार के रूप में मैदान पर उतरेगा. पूरी तरह फिट होकर नेमार जैसा स्ट्राइक उसके अटैक को लीड कर रहा है. ब्राजील ने जब मोरक्को के खिलाफ पहला मैच ड्रा खेला था, तो उसके प्रदर्शन को लेकर सवाल उठे थे. लेकिन अगले ही दोनों मैचों में उसने हैटी और स्कॉटलैंड को 3-0 के अंतर से हराकर तमाम सवालों और आलोचनाओं को शांत कर दिया.
वहीं, जापान ने भी अभियान का पूरा लुत्फ उठाया है. जापानी टीम तीन लीग मैचों में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ नॉकआउट राउंड में पहुंची है. और अब वह पहली बार बड़ी चुनौती का सामना करेगी. चलिए आप मैच से जुड़ी तमाम अहम बातें जान लें:
प्र: ब्राजील बनाम जापान का प्री-क्वार्टरफाइल मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा
उ: भारतीय समयानुसार मैच रात 10:30 बजे खेला जाएगा.
प्र: भारत में आप कहां मैच देख सकते हैं?
उ:
स्ट्रीमिंग: इन मैचों को ZEE5 वेबसाइट और एप्लिकेशन पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
टेलीविजन: मैचों का सीधा प्रसारण Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2, और Unite8 Sports 2 HD चैनलों पर देखा जा सकता है
प्र: मुकाबला कहां खेला जाएगा?
उ: प्री-क्वार्टरफाइनल मैच ह्यूस्टन के ह्यूस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा
प्र: दोनों देशों की टीम क्या है?
उ: दोनों की संभावित टीम इस प्रकार है:
ब्राजील: मार्किन्होस (कप्तान), एलिसन, डैनिलो, गेब्रियल, डगलस सैंटोस, ब्रूनो गुइमारेस, कासेमिरो, लुकास पाक्वेटा, रायन, मैथियस कुन्हा, विनीसियस जूनियर
जापान: ताकेहिरो तोमियासु (कप्तान), ज़ियोन सुजुकी, को इटाकुरा, हिरोकी इतो, रित्सु डुआन, काईशु सानो, एओ तनाका, कीटो नाकामुरा, जुन्या इतो, दाइची कामाडा, अयासे उएडा।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं