फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है. राउंड-16 के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं. शुक्रवार (10 जुलाई) से क्वार्टर फाइनल राउंड के मैच शुरु हो रहे हैं. पहले मैच में फ्रांस की भिड़ंत मोरक्को के साथ है. मैच से एक दिन पूर्व शाम को मोरक्को की तरफ से राइट विंगर और अटैकिंग मिडफील्ड के तौर पर शिरकत करने वाले स्टार खिलाड़ी ब्राहिम डियाज ने मीडिया संग खास बातचीत की. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब डियाज सवालों का जवाब दे रहे थे. उसी दौरान कमरे के पिछले हिस्से में अफरा-तफरी मच गई. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
हाथापाई में बदल गई तीखी बहस
वायरल हो रहे वीडियो में बताया जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विवाद दो पत्रकारों के बीच हुआ था. पहले पहल तो उनके बीच किसी मुद्दे को लेकर तीखी बहस हुई. मगर कुछ देर बाद ही यह बहस हाथापाई में बदल गई. जिससे वहां उपस्थित हर कोई स्तब्ध रह गया. इस दौरान एक आवाज पूरे रूम में गुंज रही थी कि 'तुम मुझे नहीं मार सकते!'
La conférence de presse de Brahim Diaz interrompue par une altercation entre deux membres des médias 😂 pic.twitter.com/TyE51kfcxU
— JS Grond-Tran (@JS_Grond) July 8, 2026
सुरक्षाकर्मियों और प्रेस अधिकारियों ने किया बीच बचाव
हालांकि, मामला ज्यादा तुल पकड़ता उससे पहले वहां उपस्थित सुरक्षाकर्मियों और प्रेस के अन्य अधिकारियों ने हस्तक्षेप करते हुए मामले को संभाल लिया. उन्होंने आपस में भिड़ रहे दोनों आक्रामक व्यक्तियों को समझाया और उन्हें शांत करवाया. इस दौरान पूरे मामले को देखते हुए डियाज भी भौचक्के नजर आए.
डियाज ने मुस्कुराते हुए माहौल को संभाला
इस विवाद के बाद पूरे कमरे में सन्नाटा छा गया था. मगर यहां डियाज ने समझदारी दिखाई और मुस्कुराते हुए कमरे में व्याप्त तनाव को कम करने का प्रयास किया. हालांकि, इस दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि उनसे पिछला सवाल क्या किया गया था. वह भूल गए हैं. उन्होंने कहा, 'मैं सवाल भूल गया!'
मैच को लेकर डियाज का बयान
दोबारा बातचीत शुरु होने के बाद उन्होंने कहा, 'हमने असाधारण मानसिकता का प्रदर्शन किया है और साबित किया है कि हम क्या हासिल करने में सक्षम हैं.' उन्होंने कहा, 'हमारा एक बहुत ही महत्वपूर्ण मैच है. हर कोई इसे खेलना चाहता है और लक्ष्य हासिल करने में योगदान देना चाहता है.'
यह भी पढ़ें- IND vs ENG 4th T20I: वो तीन कारण जिनकी वजह से संजू सैमसन को दोबारा प्लेइंग इलेवन में मिलना चाहिए मौका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं