विज्ञापन

कॉमर्स में ग्रेजुएशन और लॉ की डिग्री... कौन हैं शहजाद पूनावाला, जिन्होंने छोड़ा BJP का साथ

Shehzad Poonawalla Education Qualification: शहजाद पूनावाला ने BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके पीछे उन्होने व्यक्तिगत कारण बताए हैं. इससे पहले पूनावाला कांग्रेस में थे.

कॉमर्स में ग्रेजुएशन और लॉ की डिग्री... कौन हैं शहजाद पूनावाला, जिन्होंने छोड़ा BJP का साथ
शहजाद पूनावाला का करियर और एजुकेशन

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला ने बड़ा फैसला लिया है, उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. पूनावाला ने बताया है कि निजी कारणों के चलते उन्होंने ये फैसला लिया है. अब उनके इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर पूनावाला को लेकर कई तरह की चीजें लोग सर्च कर रहे हैं, क्योंकि वो पार्टी के सबसे तेज तर्रार प्रवक्ताओं में से एक थे. ऐसे में हम आपको बताते हैं कि शहजाद पूनावाला कौन हैं, कहां से आते हैं और उन्होंने कितनी पढ़ाई की है. 

कौन हैं शहजाद पूनावाला?

शहजाद पूनावाला का जन्म 1987 में पुणे में हुआ, यहीं से उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई भी पूरी की. पुणे के सेंट विंसेट हाई स्कूल से पूनावाला ने पढ़ाई की. स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद पूनावाला ने कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया और फिर उनकी कानून में दिलचस्पी बढ़ गई. पूनावाला ने पुणे के ही MIT स्कूल ऑफ गवर्नमेंट से राजनीति और प्रशासनिक चीजों से जुड़ा एक कोर्स भी पूरा किया. 

ऐसे शुरू हुआ करियर

शहजाद पूनावाला ने पॉलिटिक्स में आने से पहले वकील के तौर पर अपने प्रोफेशन की शुरुआत की थी. उन्होंने संसदीय कार्य मंत्रालय के साथ भी काम किया था, इस दौरान वो सिविल राइट एक्टिविस्ट के तौर पर भी काम कर रहे थे. इसके बाद वो 2008 में कांग्रेस से जुड़ गए और पार्टी के लिए कई तरह के काम किए. कई साल तक पार्टी के लिए काम करने और अलग-अलग जिम्मेदारी निभाने के बाद 2017 में वो कांग्रेस से अलग हो गए. पार्टी नेतृत्व से उनका मतभेद इसका कारण था. 

ऐसा है फैमिली बैकग्राउंड 

शहजाद पूनावाला के पिता सरफराज पूनावाला एक बिजनेसमैन थे, उनके निधन के बाद उनकी मां यासमीन पूनावाला ने सब कुछ संभाला और अपने बच्चों को पढ़ाया. उनके बड़े भाई तहसीन पूनावाला एक पॉलिटिकल कमेंटेटर हैं, जो कांग्रेस का समर्थन करने के लिए जाने जाते हैं. 2017 से पहले दोनों ही भाई कांग्रेस के लिए काफी वफादार थे और एक सुर में तमाम मुद्दों पर बात करते थे, हालांकि फिर पूनावाला ने कांग्रेस के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया और फिर बीजेपी से जुड़ गए. पूनावाला ने तमाम बड़े मुद्दों पर अलग-अलग मंचों में बीजेपी को डिफेंड करने का काम किया. 

ये भी पढ़ें - कौन हैं Meta इंडिया के चीफ अरुण श्रीनिवास, जिनके खिलाफ दर्ज हुई FIR

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehzad Poonawalla, BJP, BJP Spokesperson
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com