विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2019

अर्जेंटीना के फुटबॉलर ने शाहरुख खान के गाने 'बाजीगर ओ बाजीगर' पर किया डांस, देखें VIDEO

अर्जेंटीना के फुटबॉलर ने शाहरुख खान के गाने 'बाजीगर ओ बाजीगर' पर किया डांस, देखें VIDEO
मैच के बाद नेट के सामने बॉलीवुड गाने पर डांस करने लगे रॉबर्टो पेरेयरा
  • रॉबर्टो पेरेयरा ने प्रीमियर लीग में वटफोर्ड के लिए शानदार प्रदर्शन किया
  • रॉबर्टो ने भारत के 73वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर किया डांस
  • डांस के वीडियो को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया गया
नई दिल्ली:

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर रॉबर्टो पेरेयरा (Roberto Pereyra) प्रीमियर लीग में वाटफोर्ड एफसी (Watford F.C.) के लिए अपनी शानदार प्रदर्शन के चलते काफी प्रभावी रहे. हालांकि जब वह जवी गार्सिया के लिए एक फॉरवर्ड के रूप में खेले तो कोई कमाल नहीं कर पाए. लेकिन मैच के बाद दर्शकों को आश्चर्यचकित करते हुए रॉबर्टो ने नेट के सामने डांस करना शुरू कर दिया. रॉबर्टो के डांस ने सबसे ज्यादा भारतीय प्रशंसकों को रोमांचित किया. ऐसा इसलिए क्योंकि रॉबर्टो ने भारत के 73वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर' के गाने 'बाजीगर ओ बाजीगर' पर डांस किया. इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया गया जो देखते ही देखते वायरल हो गया.

रॉबर्टो पेरेयरा (Roberto Pereyra) 2016 में इंग्लिश फुटबॉल क्लब जुवेंटस (Juventus F.C.) में शामिल हो गए थे. हालांकि रॉबर्टो ने अपने करियर की शुरुआत रिवर प्लेट (Club Atlético River Plate) की युवा टीम के साथ की थी जिसके बाद वह अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉलर के रूप में विकसित होते चले गए. उन्होंने वाटफोर्ड एफसी (Watford F.C.) के लिए अभी तक 78 मैच खेले और 13 बार नेट पर वापसी की है. पेरेयरा ने पूर्व क्लब जुवेंटस के साथ दो बार सेरी ए का खिताब जीता है. इसके साथ ही उन्होंने टोरिनो क्लब (Torino F.C.) के साथ दो बार कोपा इटालिया और एक बार सुपरकोपा इटालिया का खिताब भी जीता. वाटफोर्ड ने अपने प्रीमियर लीग अभियान की शुरुआत घरेलू मैदान पर ब्राइटन के खिलाफ खेल कर की. हालांकि इस मैच में उसे 0-3 से हार का सामना करना पड़ा. 

VIDEO:  टीएमसी सांसद ने संसद परिसर में खेला फुटबॉल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Football, Argentina, Roberto Maximiliano Pereyra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com