मध्य प्रदेश के ग्वालियर में साइबर ठगों द्वारा ठगी की रकम को 'व्हाइट मनी' में बदलने का एक नया और चौंकाने वाला तरीका सामने आया है. एक शातिर ने लश्कर स्थित प्रसिद्ध सराफा बाजार के 'गहना जेम्स एंड ज्वेलर्स' से 8.03 लाख रुपये मूल्य का 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदा. उसने भुगतान राष्ट्रीय स्तर की साइबर ठगी से हासिल रकम को ऑनलाइन ट्रांसफर करके किया. इससे ज्वेलर्स कारोबारी गंभीर संकट में पड़ गया और पुलिस के निर्देश पर बैंक ने उसका खाता फ्रीज कर दिया.
दो किस्तों में किया ऑनलाइन भुगतान
पुलिस के अनुसार, झांसी रोड स्थित माधव नगर निवासी सराफा कारोबारी अजय मंगल का लश्कर सराफा बाजार में 'गहना जेम्स एंड ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड' के नाम से शोरूम है. 4 अप्रैल 2026 को अभिषेक परिहार नाम का एक युवक शोरूम पहुंचा और 50 ग्राम का सोने का सिक्का खरीदने का सौदा किया. उसने एडवांस (बुकिंग) के रूप में ₹1 लाख एनईएफटी (NEFT) और ₹10 हजार आईएमपीएस (IMPS) के जरिए कारोबारी के खाते में जमा कराए.
20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज, बेंगलुरु पुलिस का आया नोटिस
खरीद-बिक्री के करीब 20 दिन बाद, 24 अप्रैल को कारोबारी का बैंक खाता अचानक होल्ड हो गया. बाद में बैंक ने ई-मेल के जरिए बताया कि खाते में आई ₹5.10 लाख की राशि को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के निर्देश पर फ्रीज किया गया है.
खरीदारी में दिए पहचान-पत्र से खुला आरोपी का पता
मामले की जानकारी मिलते ही अजय मंगल कोतवाली थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. खरीदारी के समय जमा कराए गए पहचान विवरण से पता चला कि आरोपी अभिषेक परिहार बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के घोसीपुरा इलाके का निवासी है. पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के 'ट्रूकॉलर' (Truecaller) प्रोफाइल पर उत्तर प्रदेश के मऊ की 'क्षत्रिय महासभा' के पदाधिकारी का टैग लगा हुआ था.
छत्तीसगढ़ GST विभाग की बड़ी कार्रवाई: 53 करोड़ के फर्जी बिलिंग मामले में मास्टरमाइंड गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज डिलीट, फोन नंबर और साइबर ट्रेल से तलाश जारी
आरोपियों की लताश कर रहे
सीएसपी लश्कर किरण अहिरवार ने बताया- "सराफा व्यवसायी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा."
ग्वालियर: सोने की असली मोहरें दिखाकर थमाईं नकली, सराफा कारोबारी से 15 लाख की ठगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं