विज्ञापन

पाकिस्तान से सिर्फ POK पर बात होगी, आतंक के सहारे भारत को कोई डरा नहीं सकता: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "अभी पाकिस्तान ने आतंकवाद को अपनी सरकारी नीति का हिस्सा बना लिया है और वहां सेना और उग्रवादियों के बीच का फर्क पूरी तरह खत्म हो गया है."

पाकिस्तान से सिर्फ POK पर बात होगी, आतंक के सहारे भारत को कोई डरा नहीं सकता: राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी नसीहत (Photo: PTI)
लद्दाख:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को उन सैनिकों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी. उन्होंने कारगिल विजय दिवस के मौके पर द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान, लद्दाख के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भी बहादुरों को श्रद्धांजलि देने के लिए स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. द्रास भारत के लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के कारगिल जिले में स्थित एक खूबसूरत और मशहूर कस्बा है, जिसे 'लद्दाख का प्रवेश द्वार' कहा जाता है. यह दुनिया की दूसरी सबसे ठंडी आबाद जगह और 1999 के कारगिल युद्ध का ऐतिहासिक स्थल है.

राजनाथ सिंह ने कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

राजनाथ सिंह ने कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.
Photo Credit: PTI

कारगिर विजय दिवस के मौके रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तन पर निशाना साधते हुए कहा, "हमारा इरादा साफ है. पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं होगी. अगर कोई बातचीत होती भी है, तो वह सिर्फ PoK पर होगी, जो भारत का हिस्सा है और जिस पर पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है. आतंक के सहारे भारत को कोई नहीं डरा सकता है."

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि अभी पाकिस्तान ने आतंकवाद को अपनी सरकारी नीति का हिस्सा बना लिया है और वहां सेना और उग्रवादियों के बीच का फर्क पूरी तरह खत्म हो गया है. सेना न सिर्फ आतंकवादी संगठनों की सुरक्षा करती है, बल्कि उनके साथ मिलकर काम भी करती है. राजनाथ सिंह ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने साफ कर दिया था कि भारत अब आतंकवादियों और उन्हें समर्थन देने वाली सरकारों को अलग-अलग नजरिए से नहीं देखेगा."

'मैं साफ मैसेज देना चाहता हूं...'

राजनाथ सिंह ने कहा, "हमारे बहादुर सैनिकों ने हमेशा असाधारण वीरता और साहस का परिचय दिया है. हमने हाल ही में 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता की पहली वर्षगांठ मनाई. इस ऑपरेशन के दौरान, हमारे वीर सैनिकों और अधिकारियों ने आतंकवादियों और उनके संरक्षकों को ऐसा करारा जवाब दिया, जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे. भारत में पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का जवाब उससे कहीं ज्यादा कठोर तरीके से देने की क्षमता है, जितना वह सोच भी नहीं सकता. मैं इस मंच से एक साफ संदेश देना चाहता हूं कि भारत की संप्रभुता को खतरे में डालने वाली हर नापाक हरकत का यही अंजाम होगा."
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajnath Singh, Kargil Victory Day, Pakistan, Ladakh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com