विज्ञापन

राजस्थान के डॉक्टर पर 100 महिलाओं से रेप का आरोप, बाड़मेर नर्स ब्लैकमेलकांड में नया ट्विस्ट

कोर्ट में पेशी के दौरान नर्स कमलेश ने इन सभी आरोपों को निराधार बताते हुए डॉक्टर पर पलटवार किया है. नर्स का कहना है कि डॉक्टर खुद को बचाने के लिए उसे झूठे मुकदमे में फंसा रहा है.

राजस्थान के डॉक्टर पर 100 महिलाओं से रेप का आरोप, बाड़मेर नर्स ब्लैकमेलकांड में नया ट्विस्ट

राजस्थान के बाड़मेर में एक प्राइवेट अस्पताल अस्पताल के डॉक्टर के साथ ब्लैकमेलकांड में नया ट्विस्ट आ गया है. डॉक्टर के साथ ब्लैकमेल और 2 करोड़ रुपये हड़पने के आरोप जो नर्स गिरफ्तार हुई थी. अब उसी ने डॉक्टर पर 100 महिलाओं से रेप का आरोप लगाया है. यह पूरा मामला अस्पताल के संचालक डॉ. साइमन मेकवान की रिपोर्ट पर सामने आया, जिसमें उन्होंने नर्स पर अश्लील वीडियो बनाकर सालों से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है.

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग

दरअसल, बाड़मेर शहर के हमीरपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में ब्लैकमेलिंग और करोड़ों रुपये हड़पने के बड़े मामले में पुलिस ने आरोपी नर्स कमलेश अभी न्यायिक हिरासत में जेल में है. डॉक्टर की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016 में नियुक्त हुई नर्स कमलेश चाय बनाने के बहाने उनके ऊपरी कमरे में आती थी और इसी दौरान उसने अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए.

इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब 2 करोड़ रुपये, अस्पताल के खाते से 35 लाख रुपये और हाल ही में 5 लाख रुपये नकद ऐंठ लिए। नर्स ने डॉक्टर की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए एक मोबाइल फोन चालू रखने पर मजबूर किया और अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों के पासवर्ड भी ले लिए.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य और सीओ रमेश शर्मा के नेतृत्व में हुई जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 17 हजार रुपये बरामद किए और बैंक खातों की पड़ताल की.

 

Latest and Breaking News on NDTV

नर्स ने अब डॉक्टर पर लगाया गंभीर आरोप

अदालत में पेशी के दौरान आरोपी नर्स कमलेश ने इन सभी आरोपों को निराधार बताते हुए डॉक्टर पर पलटवार किया है. नर्स का कहना है कि डॉक्टर खुद को बचाने के लिए उसे झूठे मुकदमे में फंसा रहा है. नर्स ने दावा किया कि डॉक्टर रेपिस्ट है और उसने 100 से अधिक महिलाओं के साथ गलत काम किया है, जिसके लिए अस्पताल के दो कर्मचारी लड़कियां सप्लाई करते हैं.

इसके अलावा नर्स ने अस्पताल में अवैध भ्रूण हत्याएं करने का भी गंभीर आरोप लगाया. इन आरोपों पर बाड़मेर शहर कोतवाल मनोज कुमार ने स्पष्ट किया कि पुलिस को डॉक्टर के खिलाफ अभी तक ऐसी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है लेकिन जांच में यदि कोई तथ्य सामने आता है तो उस पर भी निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढे़ं- 

राजस्थान में चांदीपुरा वायरस से दो बच्चियों की मौत के बाद हड़कंप, डूंगरपुर-सिरोही में अलर्ट

उदयपुर में होटल के झरोखे से पिछोला झील में गिरी 2 साल की मासूम, मां-बाप की आंखों के सामने डूबने से मौत
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Doctor Blackmail Allegation, Barmer News, Barmer Latest News, Rajasthan Blackmail Kand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com