विज्ञापन

मेस्सी मैजिक से 7वीं बार वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना, आखिरी 17 मिनटों में पलटी बाजी, इंग्लैंड को 2-1 से हराया

अर्जेंटीना ने एक बार फिर पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अटलांटा में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरे वर्ल्ड कप फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

मेस्सी मैजिक से 7वीं बार वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना, आखिरी 17 मिनटों में पलटी बाजी, इंग्लैंड को 2-1 से हराया
Argentina beat England by 2-1 in SemiFinal

अर्जेंटीना ने एक बार फिर पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अटलांटा में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरे वर्ल्ड कप फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. थ्री लायंस ने दूसरे हाफ की शुरुआत में ही एंथनी गॉर्डन के गोल से बढ़त बना ली थी.  लेकिन उसके लगभग तुरंत बाद, अर्जेंटीना ने ज़बरदस्त जोश और पक्के इरादे के साथ जवाब दिया, जैसा उन्होंने केप वर्डे और मिस्र के खिलाफ किया था. 85 मिनटों तक पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना ने एंज़ो फर्नांडीज के गोल से वापसी की. इसके बाद स्टॉपेज टाइम में लुटारो मार्टिनेज के हेडर से अर्जेंटीना ने बढ़त बनाई. यह गोल निर्णायक साबित हुआ. अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में न्यू जर्सी में स्पेन से भिड़ेगी.

आखिरी मिनटों में पल्टी बाजी

मेस्सी ने पहले हाफ में विरोधी खिलाड़ियों को 15 बार गेंद गंवाई जो किसी बड़े टूर्नामेंट में 2018 से उनका सबसे खराब प्रदर्शन है लेकिन बेहद दबाव के बीच मैच के अंतिम लम्हों में उन्होंने दिखाया कि आखिर क्यों उन्हें दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है.

पहले एंजो फर्नांडीज ने 85वें मिनट में मेस्सी के पास को गोल में बदलकर अर्जेन्टीना को बराबरी दिलाई जबकि सात मिनट बाद सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी लॉटेरो मार्टिनेज (90 प्लस दो मिनट) ने अपने कप्तान के क्रॉस पर हेडर से गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की. इंग्लैंड को इससे पहले 55वें मिनट में एंथोनी गोर्डन ने बढ़त दिलाई थी.

पहले हाउ में हुए 19 फाउल

पहले हाफ में ज्यादातर समय दोनों टीम प्रभावी मूव बनाने के लिए जूझती नजर आईं जिससे दोनों ही गोलकीपर को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई. दोनों टीम ने मिलकर मध्यांतर से पहले 19 फाउल किए जबकि गोल पर कोई शॉट नहीं मारा.

इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए अपनी शुरुआती एकादश में तीन बदलाव किए. मैनेजर थॉमस ट्यूशेल ने रीस जेम्स और जेड स्पेंस को रक्षापंक्ति में जगह दी जबकि विंगर के तौर पर नोनी माडुके की जगह मोर्गन रोजर्स ने ली.

अर्जेन्टीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने भी एक बदलाव करते हुए रोड्रिगो डि पॉल की जगह जूलियानो सिमियोन को मौका दिया.

दोनों टीमों ने आक्रामक शुरुआत की लेकिन साथ ही सतर्क रवैया भी अपनाया जिससे शुरुआती 12 मिनट में आठ फाउल हुए लेकिन गोल की तरफ एक भी शॉट नहीं लगा. अर्जेन्टीना ने इसमें से पांच जबकि इंग्लैंड ने तीन फाउल किए.

रेफरी के फैसले पर फिर सवाल

अर्जेन्टीना की टीम भाग्यशाली रही कि उसके खिलाड़ियों के रफ खेल के बावजूद शुरुआती 30 मिनट में उसके किसी खिलाड़ी को पीला कार्ड नहीं दिखाया गया. एंजो फर्नांडीज ने चौथे मिनट में इलियट एंडरसन और फिर 32वें मिनट में टीम के पेनल्टी एरिया में ज्यूड बेलिंघम के खिलाफ फाउल किया लेकिन अमेरिकी रैफरी इस्माइल एलफेथ ने उन्हें पीला कार्ड नहीं दिखाया.

अर्जेन्टीना के खिलाड़ी के फाउल पर इंग्लैंड को 37वे मिनट में फ्री किक मिली. जेम्स ने इसे बाईं तरफ से गोल की तरफ पहुंचाने की कोशिश की लेकिन गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने आसानी से खतरे को टाल दिया.

कप्तान हैरी केन और गोर्डन ने मेस्सी के खिलाफ जानबूझकर फाउल करने की कोशिश की लेकिन अर्जेन्टीना के दिग्गज के खिलाफ टैकल फाउल किया एंडरसन ने जिसके लिए उन्हें 38वें मिनट में मैच का पहला पीला कार्ड दिखाया गया.

रैफरी एलफेथ ने 42वें मिनट में मोर्गन रोजर्स को खींचने के लिए अर्जेन्टीना के लिसांड्रो मार्टिनेज को भी पीला कार्ड दिखाया.

मेसी मैजिक से बिखरा इंग्लैंड का डिफेंस

अर्जेन्टीना के लगातार हमलों से बने दबाव के बीच इंग्लैंड का डिफेंस बिखरा गया.  अर्जेन्टीना को हालांकि लगातार हमलों का फायदा 85वें मिनट में मिला जब मेस्सी के पास पर फर्नांडीज ने गोल दागा. मेसी ने फर्नांडीज को पास दिया. 

इंग्लैंड के सभी डिफेंडर पेनल्टी क्षेत्र के अंदर थे लेकिन चेल्सी के मिडफील्डर ने पिकफोर्ड को छकाते हुए शानदार शॉट मारा और अर्जेन्टीना को बराबरी दिला दी. पिकफोर्ड ने इससे कुछ ही सेकंड पहले फर्नांडीज को गोल करने से रोका था.

जब लग रहा था कि मैच अतिरिक्त समय में खिंचेगा तब मेस्सी ने एक बार फिर अपने पैरों को जादू बिखेरा. इस 39 साल के खिलाड़ी ने इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में दाईं छोर से एक शानदार क्रॉस दिया और वह भी अपने उस पैर से जिसे कमजोर माना जाता है. मार्टिनेज ने गोलमुख के समीप जबरदस्त हैडर लगाकर गेंद को गोल में पहुंचाकर स्टेडियम में मौजूदा दर्शकों को रोमांचित कर दिया और अर्जेन्टीना की जीत सुनिश्चित की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Argentina, England, Football, 2026 FIFA World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com