- फूल गोभी के सेवन से किडनी को हेल्दी रखा जा सकता है.
- शिमला मिर्च एंटीऑक्सिडेंट का एक शक्तिशाली स्रोत है.
- अनानास को स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.
World Kidney Day 2021: आज दुनिया भर में विश्व किडनी दिवस मनाया जा रहा है. दरअसल मार्च के दूसरे गुरुवार के दिन विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है. दुनिया भर में इसकी शुरुआत साल 2006 में हुई थी. इसे इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ किडनी फाउंडेशन ने मिलकर 66 देशों में शुरू किया था. विश्व किडनी दिवस मनाने का उद्देश्य दुनिया में लगातार बढ़ रही किडनी की बीमारियों के मामलों को रोकना है. हर साल किडनी डे पर एक थीम रखकर लोगों को जागरूक किया जाता है. इस बार वर्ल्ड किडनी डे की थीम ‘किडनी हेल्थ फॉर एव्रीवन एव्रीवेयर- लिविंग वेल विद किडनी डिसीज रखी है. किडनी में कई छोटे फिल्टर होते हैं, जिन्हें नेफ्रोन कहा जाता है. अगर नेफ्रॉन क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, तो वे काम करना बंद कर देते हैं. किडनी खराब होने से शरीर को कई अन्य समस्याएं हो सकती है. इसलिए ये जानना बहुत जरूरी है कि किडनी की देखभाल कैसे करें. आपको बता दे कि किडनी को हेल्दी रखने में हमारी डाइट भी काफी अहम मानी जाती है. हेल्दी डाइट को फॉलो कर हम किडनी कि समस्या से बच सकते हैं तो चलिए आज किडनी डे पर जानें किडनी को हेल्दी रखने वाले फूड्स के बारे में.
किडनी के लिए फायदेमंद है इन फूड्स का सेवनः
1. फूलगोभीः
फूलगोभी को विटामिन सी, फोलेट और फाइबर का अच्छा स्रोत माना है. यह इंडोल्स, ग्लूकोसिनोलेट्स और थियोसायनेट्स से भी भरा है. फूल गोभी के सेवन से किडनी को हेल्दी रखा जा सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
2. सेबः
सेब पेक्टिन का एक अच्छा स्रोत है, ये एक घुलनशील फाइबर है जो कोलेस्ट्रॉल और ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मदद करता है. सेब एंटीऑक्सिडेंट का एक महत्वपूर्ण स्रोत भी है, जो मस्तिष्क कोशिकाओं की रक्षा कर सकता है. फ्रेश सेब विटामिन सी और फाइबर का एक अच्छा स्रोत है जो किडनी और पूरे शरीर को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है.
Kidney Stones Remedies: किडनी स्टोन की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय!

सेब किडनी और पूरे शरीर को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है. Photo Credit: iStock
3. पालकः
पालक एक हरी पत्तेदार सब्जी है जिसमें विटामिन ए, सी, के, आयरन, मैग्नीशियम और फोलेट पाया जाता है. पालक में पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है. पालक को डाइट में शामिल कर किडनी को हेल्दी रखा जा सकता है.
4. शिमला मिर्चः
शिमला मिर्च एंटीऑक्सिडेंट का एक शक्तिशाली स्रोत हैं. इसके अलावा इसमें विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है. अपनी डाइट में शिमला मिर्च को शामिल कर किडनी की समस्या से बचा जा सकता है.
Herbs For Liver Health: लीवर को हेल्दी रखने के लिए इन आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का करें सेवन!
5. अनानासः
अनानास को स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. अनानास के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं. इसमें बहुत कम पोटेशियम और अधिक फाइबर होता है जो किडनी की बीमारी को कम करने में मदद कर सकता है.
6. जामुनः
जामुन एंटी-ऑक्सिडेंट का पावर हाउस है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है. इसमें सोडियम की कम मात्रा पाई जाती है जिसके कारण यह किडनी को और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Healthy Liver Diet: लिवर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में इन 6 चीजों को करें शामिल
Bengali-Style Pattagobhi Curry Recipe - यकीन मानिए आपका दिल जीत लेगी पत्तागोभी की यह फ्यूश़न डिश
Lemon Squash: गर्मियों की प्यास बुझाने के लिए तीन चीजों से बनाएं लेमन स्क्वैश, यहां जानें रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं