चॉकलेट एक ऐसी चीज है जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगती है, बल्कि खराब से खराब मूड को भी अच्छा कर देती है. बच्चों से लेकर बड़ों तक, लगभग हर किसी को चॉकलेट पसंद होती है, लेकिन क्या आपको पता है 'वर्ल्ड चॉकलेट डे' कब मनाया जाता है? हर साल 7 जुलाई को 'वर्ल्ड चॉकलेट डे' मनाया जाता है.
वैसे तो आपने कई तरह के फ्लेवर और वैरायटी की चॉकलेट खाई होंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली चॉकलेट की तीन किस्में कौन-सी हैं?
- व्हाइट चॉकलेट
- डार्क चॉकलेट
- मिल्क चॉकलेट
आइए जानते हैं कि इन तीनों में क्या खास है और किस तरह के लोगों को कौन सी चॉकलेट ज्यादा पसंद आती है.
मिल्क चॉकलेट की डिमांड सबसे ज्यादा क्यों है?
मिल्क चॉकलेट में दूध और चीनी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे इसका स्वाद क्रीमी, मुलायम और मीठा होता है. यही वजह है कि यह बच्चों और बड़ों, दोनों की पसंदीदा चॉकलेट होती है.
मिल्क चॉकलेट किसे पसंद आती है?
- जिन्हें क्रीमी टेक्सचर पसंद हो
- जो चॉकलेट में ज्यादा एक्सपेरिमेंट करना पसंद नहीं करते
- जिन्हें मीठा खाना बेहद पसंद हो
मिल्क चॉकलेट के साथ क्या खा सकते हैं?
- कुकीज़
- केक
- आइसक्रीम
- कारमेल
इन चीजों के साथ मिल्क चॉकलेट का स्वाद और भी मजेदार हो जाता है.
डार्क चॉकलेट किसे पसंद आती है?
डार्क चॉकलेट में कोको की मात्रा ज्यादा और चीनी की मात्रा कम होती है. इसी वजह से इसका स्वाद हल्का कड़वा लेकिन काफी रिच होता है. इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स और फ्लेवोनॉयड्स भी पाए जाते हैं, इसलिए इसे हेल्दी चॉकलेट माना जाता है.
डार्क चॉकलेट पसंद करने वाले लोग
- जिन्हें गहरा और रिच स्वाद पसंद होता है
- जो ज्यादा मीठा खाना पसंद नहीं करते
- जो अपनी हेल्थ और फिटनेस का खास ध्यान रखते हैं
डार्क चॉकलेट के साथ क्या खा सकते हैं?
डार्क चॉकलेट का स्वाद इन चीजों के साथ और भी बढ़ जाता है,
- बेरीज
- ड्राई फ्रूट्स
- नट्स
- कॉफी
व्हाइट चॉकलेट किसकी फेवरेट होती है?
व्हाइट चॉकलेट को कोको बटर, दूध और चीनी से बनाया जाता है. इसका स्वाद काफी मीठा और बटर जैसा होता है. इसकी क्रीमीनेस इसे डेजर्ट लवर्स के बीच काफी लोकप्रिय बनाती है.
व्हाइट चॉकलेट आपके लिए है अगर
- आपको ज्यादा मीठी चीजें पसंद हैं
- आप नए फ्लेवर कॉम्बिनेशन ट्राई करना पसंद करते हैं
- आपको क्रीमी डेजर्ट्स पसंद हैं
व्हाइट चॉकलेट के साथ क्या खा सकते हैं?
- स्ट्रॉबेरी
- रास्पबेरी
- वनीला डेजर्ट्स
- पेस्ट्रीज़
इनके साथ व्हाइट चॉकलेट का स्वाद शानदार लगता है.
आपकी पसंद कौन सी है?
डार्क, मिल्क या व्हाइट?
हर चॉकलेट का अपना अलग स्वाद और फैन बेस है. कुछ लोगों को डार्क चॉकलेट का रिच फ्लेवर पसंद आता है, तो कुछ मिल्क चॉकलेट की मिठास के दीवाने होते हैं. वहीं, कई लोग व्हाइट चॉकलेट की क्रीमीनेस को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं.
इसे भी पढ़ें: रात की बची रोटी से मिनटों में तैयार करें ये 3 चटपटे स्नैक्स, स्वाद ऐसा कि बच्चे भी मांगेंगे बार-बार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं