विज्ञापन

रात की बची रोटी से मिनटों में तैयार करें ये 3 चटपटे स्नैक्स, स्वाद ऐसा कि बच्चे भी मांगेंगे बार-बार

क्या आप भी रात की बची हुई रोटी को बेकार समझ कर फेंक देते हैं, तो आज से ही ऐसा करना बंद करें और बनाएं ये 3 स्वादिष्ट रेसिपीज, हर कोई करेगा तारीफ.

रात की बची रोटी से मिनटों में तैयार करें ये 3 चटपटे स्नैक्स, स्वाद ऐसा कि बच्चे भी मांगेंगे बार-बार
बासी रोटी से क्या बनाएं.
NDTV

भारतीय घरों में अक्सर रात को दो-चार रोटियां बच ही जाती हैं. सुबह जब हम उन्हें देखते हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि अब इनका क्या करें? कई बार घर वाले इन्हें खाने में नखरे दिखाते हैं और मजबूरी में हमें इन्हें फेंकना पड़ता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हीं बची हुई रोटियों से आप बाजार जैसा टेस्टी और क्रिस्पी नाश्ता बना सकते हैं? ​जी हां! आपने बिल्कुल सही सुना. 

आज हम आपको बची हुई रोटियों से 3 ऐसी कमाल की और आसान रेसिपीज बताने जा रहे हैं, जिन्हें खाकर कोई पहचान ही नहीं पाएगा कि ये रात की बासी रोटियों से बनी हैं. खास बात यह है कि ये डिशेज बच्चों को भी पसंद आएंगी. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपीज पर चलते हैं. 

बासी रोटी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता- (How To Make Basi Roti Recipe)

​1. रोटी नाचोज- (Roti Nachos)

​बच्चे हों या बड़े, नाचोज खाना हर किसी को पसंद होता है. बाजार के महंगे और अनहेल्दी नाचोज लाने के बजाय आप घर पर ही बची हुई रोटी से क्रिस्पी नाचोज बना सकते हैं.

कैसे बनाएं- ​सबसे पहले बची हुई रोटियों को कैंची या चाकू की मदद से तिकोने (Triangle) टुकड़ों में काट लें, जैसे नाचोज का शेप होता है. ​अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और इन रोटी के टुकड़ों को मीडियम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें. अगर आप तेल से बचना चाहते हैं, तो इन्हें थोड़ा सा तेल लगाकर अवन या एयर फ्रायर में बेक भी कर सकते हैं.  ​तले हुए टुकड़ों को एक बर्तन में निकालें. अब ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, पेरी-पेरी मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिला लें. ​आपके क्रिस्पी रोटी नाचोज तैयार हैं! इसे टोमैटो केचप या फिर चीज सॉस के साथ सर्व करें.

​2. रोटी उपमा- (Roti Upma)

​सुबह के नाश्ते में कुछ हल्का और टेस्टी खाने का मन है, तो सूजी का उपमा छोड़कर इस बार रोटी उपमा ट्राई कर सकते हैं. 

कैसे बनाएं- ​सबसे पहले बची हुई रोटियों को मिक्सी में डालकर हल्का सा चला लें ध्यान रहे, बहुत बारीक पाउडर नहीं बनाना है, बस छोटा-छोटा चूरा करना है. आप चाहें तो इसे हाथ से भी बारीक तोड़ सकते हैं. ​अब एक पैन में दो चम्मच तेल या घी गर्म करें. इसमें थोड़ी सी राई, जीरा, कढ़ी पत्ता और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर चटकाएं. ​इसके बाद इसमें एक बारीक कटा हुआ प्याज और अपनी पसंद की सब्जियां जैसे गाजर, मटर, शिमला मिर्च डालकर हल्का सा भून लें. ​अब इसमें थोड़ी सी हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं. ​इसके बाद रोटी का चूरा पैन में डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें. ऊपर से हल्का सा पानी का छींटा मारें ताकि उपमा सॉफ्ट रहे. ​2-3 मिनट ढककर पकाएं और आखिर में बारीक कटा हरा धनिया और नींबू का रस डालकर गरमा-गरम सर्व करें.

​3. रोटी चाट- (Roti Chaat)

​कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग हो, तो बची हुई रोटी से बनी यह चाट एकदम परफेक्ट ऑप्शन है. 

कैसे बनाएं- ​सबसे पहले रोटियों को कटोरी में रख के इन्हें तेल में डीप फ्राई ​अब इन क्रिस्पी रोटी के टुकड़ों को एक प्लेट में फैलाकर रखें. ​इसके ऊपर उबले हुए आलू के छोटे टुकड़े, बारीक कटा प्याज और टमाटर डालें. ​अब ऊपर से अच्छी तरह फेंटा हुआ गाढ़ा दही, मीठी इमली की चटनी और तीखी हरी चटनी डालें. ​स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से भुना जीरा पाउडर, काला नमक, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें. सेव भुजिया और बारीक कटे हरे धनिए से सजाकर तुरंत सर्व करें. 

ये भी पढ़ें- मां के हाथ का स्वाद: आज से पहले नहीं खाई होगी चटपटी मसालेदार आलू कतली की सब्जी, नोट करें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Basi Roti Breakfast, Basi Roti Recipe, Basi Roti Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com