लहसुन एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल हर कोई करता है. लहसुन सब्जी का स्वाद तो बढ़ा देता है, लेकिन जब इसे छीलने की बारी आती है ना, तो सच में पसीने छूट जाते हैं. कई बार तो लहसुन के छोटे-छोटे छिलके नाखूनों में फंस जाते हैं और हाथों में घंटों तक अजीब सी बदबू बनी रहती है. क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? अगर हां, तो इस स्टोरी को पूरा जरूर पढ़ें. यहां हम आपके साथ कुछ ऐसी ट्रिक्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद बिना किसी तामझाम के आसानी से छील लेंगे. जानें क्या करना होगा?
लेहसुन छीलने के 3 जबरदस्त तरीके
गर्म पानी:
- लहसुन की कली को अलग-अलग कर लें.
- एक बर्तन में हल्का गर्म पानी लें और उसमें लहसुन को 10 से 15 मिनट के लिए भिगोकर छोड़ दें.
- पानी में रहने से लहसुन का छिलका बिल्कुल मुलायम हो जाता है.
- बस 15 मिनट बाद लहसुन को पानी से निकालें और हलके हाथों से दबाएं, छिलका अपने आप अलग हो जाएगा.
कटोरी या डिब्बा:
- लहसुन की कलियों को एक स्टील के डिब्बे या दो कटोरियों के बीच में रख लें.
- अब डिब्बे का ढक्कन बंद करके उसे तेजी से 20 से 30 सेकेंड के लिए हिलाएं.
- जब आप डिब्बा खोलेंगे तो देखेंगे कि लहसुन के छिलके रगड़ खाकर अपने आप उतर चुके हैं.
- इस तरीके से आपके हाथ भी खराब नहीं होते और समय भी बचता है.
माइक्रोवेव का इस्तेमाल:
- पूरी लहसुन की गांठ को या उसकी कलियों को एक प्लेट में रखें.
- इसे माइक्रोवेव में सिर्फ 10 से 15 सेकेंड के लिए गर्म करें.
- ध्यान रखें कि इसे पकाना नहीं है, बस हल्का सा गर्म करना है.
- बाहर निकालने के बाद जब आप लहसुन को छुएंगे तो छिलका तुरंत बाहर निकल आएगा.
हाथों से बदबू हटाने के घरेलू उपाय
- छीलने के बाद थोड़ा सा नींबू का रस और नमक हाथों पर रगड़ कर धो लें.
- थोड़ा सा बेकिंग सोडा पानी में मिलाकर हाथ साफ करें, बदबू गायब हो जाएगी.
- लहसुन छीलने के बाद अपने हाथों को किसी भी स्टील के नल या बर्तन पर रगड़ कर धोएं, इससे भी गंध चली जाती है.
अब जब भी आप रसोई में खाना बनाने जाएं, तो इन तरीकों को जरूर आजमाएं. इससे आपका काम बहुत आसान हो जाएगा और खाना पकाने का मजा भी दोगुना हो जाएगा.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
इसे भी पढ़ें: 7 दिन रोजाना दो लौंग खाने से क्या होता है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं