ठंड का मौसम आते ही हम सभी गर्मागरम सूप पीना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे देश यानी इंडिया का नेशनल सूप कौन सा है? अगर आपका जवाब टमाटर या स्वीट कॉर्न सूप है, तो आप गलत हैं. आज हम जिस सूप की बात कर रहे हैं उसे भारत और श्रीलंका दोनों का नेशनल सूप माना जाता है. इसका नाम है मुलीगाटावनी सूप (Mulligatawny Soup). सुनने में यह नाम थोड़ा विदेशी या अलग लग सकता है, लेकिन इसकी जड़ें पूरी तरह से हमारी अपनी दाल, मसालों और देसी जायकों से जुड़ी हुई हैं. आइए जानते हैं कि यह खास सूप आखिर है क्या और शेफ भुपी से जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.
क्या है ये मुलीगाटावनी सूप?
यह सूप साउथ इंडियन शब्द मलगु तन्नी यानी मिर्च के पानी से बना है. अंग्रेजों के समय जब वे भारत में थे, तो उन्हें यहां के मसालेदार सूप बहुत पसंद आए. धीरे-धीरे यह दाल, नारियल के दूध और मसालों के मेल से एक ऐसा बेहतरीन सूप बन गया जो आज दुनिया भर में मशहूर है. इसमें दाल का पोषण भी है और मसालों की गर्माहट भी.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
घर पर कैसे बनाएं मुलीगाटावनी सूप?
- सबसे पहले एक चम्मच चने की दाल और तीन चम्मच अरहर की दाल को अच्छी तरह धोकर उबाल लें.
- अब फ्रेश नारियल को कद्दूकस करके उसका दूध निकाल लें. अगर आप ज्यादा झंझट नहीं चाहते, तो बाजार मिलने वाला कोकोनट मिल्क भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
- इस सूप का बेस इसका अपना खास मसाला है. इसके लिए अजवाइन, मेथी दाना, सरसों के दाने, जीरा पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक मिलाकर एक शानदार होममेड करी पाउडर तैयार कर लें.
- पैन में थोड़ा सा घी गर्म करें इसमें राई, जीरा, करी पत्ता, अदरक, लहसुन और प्याज डालकर हल्का सा भूनें. ध्यान रखें कि सब्जियों को ज्यादा पकाना नहीं है.
- अब उबली हुई दाल और बाकी चीजों को मिक्सी में पीसकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें.
- इसे वापस पैन में डालें, ऊपर से नारियल का दूध और जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी या वेज स्टॉक मिलाएं.
- जब सूप में एक अच्छा उबाल आ जाए, तो गैस बंद कर दें. ऊपर से थोड़ा सा नींबू का रस और हरा धनिया डालकर इसे गर्मा-गरम सर्व करें.
- जब आप इसे पिएंगे, तो इसमें दाल का गाढ़ापन, मसालों का स्वाद और नारियल के दूध की हल्की सी मिठास एक साथ मिलेगी जो दिल को सुकून दे देगी.
ये भी पढ़ें- करवा चौथ सरगी में क्या खाएं? जानिए 5 ऐसी चीजें जो दिनभर रखेंगी आपको एनर्जेटिक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं