बंदेया रे बंदेया तुझे वक़्त बदलना है… जसवीर सिंह जस्सी और सुधा साव दोनों पति-पत्नी हैं. दोनों पत्रकार रह चुके हैं. वर्तमान में टिफ़िन सर्विस कर एक मिसाल कायम कर रहे हैं. दरअसल, नौकरी में रहते हुए उन्हें कई परेशानियां हो रही थीं. ऐसे में उन्होंने अपनी नई मंजिल की तलाश की और लोगों को घर का लजीज भोजन खिला रहे हैं. 70 रुपये की थाली में स्वादिष्ट भोजन के साथ-साथ बेहतरीन स्वाद है. दोनों पति-पत्नी नोएडा में रहते हैं. रोज़ दो बार लोगों के लिए टिफिन बनाते हैं. टिफिन में रोटी, सब्जी, चावल, सलाद के अलावा आचार भी मौजूद है. आइए इनकी कहानी को अच्छे से जानते हैं.
देखें वीडियो
-
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
मूल रूप से बिहार से ताल्लुक रखने वाली सुधा का मायका कोलकाता में है. वहीं जस्सी गाजियाबाद के रहने वाले हैं. 10 दिसंबर 2020 को दोनों शादी के बंधन में बंधे. दोनों कई संस्थानों में साथ में काम किया. कॉस्ट कटिंग होने के कारण दोनों ने अपना स्टार्टअप किया. इनका स्टार्टअप काफी प्रसिद्ध हो रहा है. जस्सी और सुधा ने अपनी सोच के हिसाब से ही अपनी टैगलाइन रखी है- “चाहे जो हो बस सोच बदलनी चाहिए (लड़ते रहो बढ़ते रहो.
वीडियो में आपने देखा होगा कि कैसे दोनों साथ मिलकर खाना बना रहे हैं. बर्तन धो रहे हैं. साथ ही साथ खुद से डिलीवरी भी कर रहे हैं. आपको हमारा ये वीडियो कैसा लगा हमें कमेंट करके बताइएगा. साथ ही साथ अगर आपके पास इसी तरह की कोई स्टोरी हो तो हमें ज़रूर बताइएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं