भारतीय घरों में देसी घी बनाने का तरीका सिर्फ एक रेसिपी नहीं, बल्कि सालों पुरानी परंपरा भी है. पहले के समय में दादी-नानी घर पर जमा की गई मलाई से मक्खन निकालती थीं और फिर उससे शुद्ध घी तैयार करती थीं. इस दौरान वे घी बनाते समय एक छोटी सी चीज डालना नहीं भूलती थीं और वह है पान का पत्ता. आज भी कई घरों में घी बनाते समय इस तरीके को अपनाया जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर घी बनाते समय पान का पत्ता क्यों डाला जाता है. क्या इससे घी की खुशबू, स्वाद और रंग में कोई बदलाव आता है. आइए जानते हैं इस पारंपरिक तरीके के पीछे की वजह.
घी में आती है अच्छी खुशबू
फूड एक्सपर्ट ने बताया कि पान के पत्तों की अपनी एक खास सुगंध होती है. जब इन्हें गर्म घी में डाला जाता है तो इनके कुछ सुगंधित तत्व घी में आ सकते हैं. इससे घी में हल्की अलग खुशबू महसूस हो सकती है. यही वजह है कि कई लोग घी बनाते समय पान का पत्ता डालना पसंद करते हैं.
स्वाद में आ सकता है हल्का बदलाव
पान के पत्ते में मौजूद प्राकृतिक सुगंधित तत्व घी के स्वाद को थोड़ा अलग बना सकते हैं. हालांकि, यह बदलाव पान के पत्ते की किस्म और इस्तेमाल की गई माात्रा पर निर्भर करता है. इसलिए इसे स्वाद और खुशबू के लिए अपनाया जाने वाला पारंपरिक तरीका समझना बेहतर है.
क्या घी लंबे समय तक खराब नहीं होता
कुछ लोगों का मानना है कि पान का पत्ता डालने से घी लंबे समय तक खराब नहीं होता. पान के पत्तों में एंटीऑक्सीीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं लेकिन घी में पत्ता डालने से उसकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है. इसका पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. घी को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए उसमें नमी न रहने दें और हमेेशा साफ, सूखे एयरटाइट डिब्बे में रखें.
ये भी पढ़ें- हलवाई स्टाइल कुरकुरे मिक्स वेज पकोड़े कैसे बनाएं? यहां जानिए सही तरीका
क्या इससे दानेदार बनता है घी
इसके अलावा, घी का दानेदार होना मुख्य रूप से उसेे पकाने और ठंडा करने के तापमान पर निर्भर करता है. पान का पत्ता डालने से घी दानेेदार बनता है, ऐसा वैज्ञानिक रूप से साबित नहीं है.
घी बनाते समय कैसे डालें पान का पत्ता?
अगर आप भी यह पारंपरिक तरीका आजमाना चाहते हैं तो घी लगभग तैयार होने पर एक अच्छी तरह धुला और पूूरी तरह सुखाया हुआ पान का पत्ता डाल सकते है. इसे थोड़ी देर गर्म घी में रहने दें और फिर बाहर निकाल लें. ध्यान रखें कि पत्ते पर पानी न हो, क्योंकि घी में नमी पहुंचने से उसकी गुुणवत्ता प्रभावित हो सकती है.
ये भी पढ़ें- अवध की शाही मिठाई कैसे बनाएं? नोट करें गुड़ रसावल की आसान विधि
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं