विज्ञापन

आखिर कौन-सा शहर है पोहा-जलेबी का असली बादशाह? जहां इस सुपरहिट कॉम्बो से होती है सुबह की शुरुआत

Famous Poha Jalebi: यहां कई दुकानें दशकों पुरानी हैं, जिनका स्वाद आज भी वैसा ही है. खास बात यह है कि हर दुकान का पोहा बनाने का तरीका थोड़ा अलग होता है, जिससे स्वाद में भी खास फर्क देखने को मिलता है.

आखिर कौन-सा शहर है पोहा-जलेबी का असली बादशाह? जहां इस सुपरहिट कॉम्बो से होती है सुबह की शुरुआत
इंदौर में पोहा सिर्फ हल्का नाश्ता नहीं, बल्कि एक फुल एक्सपीरियंस माना जाता है.

Indore Poha Jalebi Combo: भारत में हर शहर का अपना एक खास स्वाद और फूड कल्चर होता है. कहीं लोग छोले-भटूरे से दिन शुरू करते हैं, तो कहीं इडली-सांभर सुबह का सबसे पसंदीदा नाश्ता होता है. लेकिन जब बात पोहा-जलेबी की आती है, तो एक शहर का नाम सबसे पहले जुबान पर आता है इंदौर. यहां पोहा-जलेबी सिर्फ नाश्ता नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है. सुबह-सुबह सड़कों पर लगी दुकानों से उठती पोहे की खुशबू और गरमा-गरम जलेबी की मिठास हर किसी को अपनी तरफ खींच लेती है. यही वजह है कि इंदौर को भारत का पोहा-जलेबी कैपिटल भी कहा जाता है. आइए जानते हैं आखिर क्यों इस शहर का यह कॉम्बो इतना मशहूर है और यहां का स्वाद लोगों के दिलों पर कैसे राज करता है.

क्यों खास है इंदौर का पोहा-जलेबी?

इंदौर में पोहा सिर्फ हल्का नाश्ता नहीं, बल्कि एक फुल एक्सपीरियंस माना जाता है. यहां का पोहा हल्का मीठा और नमकीन स्वाद लिए होता है, जिसमें सेव, अनार के दाने, प्याज, हरा धनिया और नींबू डालकर परोसा जाता है.

इसके साथ गरमा-गरम जलेबी का कॉम्बो स्वाद को और खास बना देता है. मीठी जलेबी और मसालेदार पोहे का यह मेल लोगों को इतना पसंद आता है कि सुबह की शुरुआत इसके बिना अधूरी मानी जाती है.

ये भी पढ़ें: हीट वेव में शरीर को कूल रखेंगी ये 3 ड्रिंक्स, जब बारमेर में पारा पहुंचा 47°C के पार तो इन ड्रिंक्स ने दी राहत

सुबह 6 बजे से सज जाती हैं दुकानें

इंदौर की सड़कों पर सुबह होते ही पोहा-जलेबी की दुकानों पर भीड़ लगनी शुरू हो जाती है. ऑफिस जाने वाले लोग, स्टूडेंट्स और पर्यटक सभी इस नाश्ते का आनंद लेने पहुंचते हैं.

यहां कई दुकानें दशकों पुरानी हैं, जिनका स्वाद आज भी वैसा ही है. खास बात यह है कि हर दुकान का पोहा बनाने का तरीका थोड़ा अलग होता है, जिससे स्वाद में भी खास फर्क देखने को मिलता है.

Latest and Breaking News on NDTV

इंदौरी पोहे की सबसे बड़ी खासियत

इंदौर के पोहे को बाकी शहरों से अलग बनाने वाली चीज है उसका हल्का स्वाद और ऊपर डाली जाने वाली क्रिस्पी सेव. कई जगहों पर पोहे के साथ जीरावन मसाला भी दिया जाता है, जो इसका स्वाद और बढ़ा देता है.

कुछ लोग पोहे के ऊपर कटी हुई हरी मिर्च और सौंफ वाली नमकीन भी डालते हैं. यही छोटी-छोटी चीजें इसे यूनिक बनाती हैं.

सिर्फ नाश्ता नहीं, इंदौर की पहचान है

इंदौर का पोहा-जलेबी अब सिर्फ एक डिश नहीं रहा, बल्कि शहर की पहचान बन चुका है. यहां आने वाले टूरिस्ट इस स्वाद को जरूर ट्राय करते हैं. सोशल मीडिया और फूड ब्लॉग्स की वजह से भी इंदौर का यह कॉम्बो दुनियाभर में फेमस हो चुका है. कई लोग सिर्फ यहां का असली पोहा-जलेबी खाने के लिए ट्रिप प्लान करते हैं.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में खाने के स्वाद को दोगुना कर देगी कच्चे आम की ये खट्टी मीठी लौंजी, फटाफट नोट करें रेसिपी

सराफा और छप्पन दुकान ने बढ़ाई लोकप्रियता

सराफ़ा बाजार और छप्पन दुकान जैसे फूड स्पॉट्स ने इंदौर के स्ट्रीट फूड को नई पहचान दी है. हालांकि सराफा रात के स्ट्रीट फूड के लिए मशहूर है, लेकिन सुबह के समय यहां और आसपास के इलाकों में पोहा-जलेबी का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है.

सेहत और स्वाद का शानदार कॉम्बो

पोहा हल्का और आसानी से पचने वाला नाश्ता माना जाता है.  इसमें कम तेल होता है और मूंगफली, करी पत्ता व सब्जियां इसे थोड़ा हेल्दी भी बनाती हैं. वहीं जलेबी इसकी मिठास को बैलेंस करती है.

क्यों हर फूडी को एक बार जरूर जाना चाहिए इंदौर?

अगर आप खाने के शौकीन हैं, तो इंदौर का पोहा-जलेबी जरूर ट्राय करना चाहिए. यहां का स्वाद सिर्फ पेट नहीं भरता, बल्कि शहर की संस्कृति और लोगों की गर्मजोशी का भी एहसास कराता है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Poha Jalebi Best City, King Of Poha Jalebi India, Famous Poha Jalebi Place, Indore Poha Jalebi Combo, Bhopal Vs Indore Poha, Where Poha Jalebi Originated, Poha Jalebi Morning Breakfast, MP Famous Breakfast Combo, Poha Jalebi Indori Style, Best Poha Jalebi Street Food, Morning Begins With Poha Jalebi, Poha Jalebi Capital Of India, Indore Street Food Poha Jalebi, MP Food Tourism Poha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com