विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2025

दिन में किस समय फल खाने से मिलता है सबसे ज्यादा फायदा, Dr. Deepti ने बताया खाली पेट किन Fruits को नहीं खाना

फलों को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन कई बार हमने यह सुना है कि सुबह खाली पेट फल नहीं खाने चाहिए, ऐसे में आइए जानते हैं, दिन में किस समय फलों का सेवन करना बिल्कुल सही है. आइए जानते हैं एक्सपर्ट से.

दिन में किस समय फल खाने से मिलता है सबसे ज्यादा फायदा, Dr. Deepti ने बताया खाली पेट किन Fruits को नहीं खाना
दिन के किस पहर में खाएं फल, एक्सपर्ट से जानिए.

Right Time to Eat Fruit: विटामिन, खनिज, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण फलों को हमेशा डाइट में शामिल करने के लिए कहा जाता है, जो शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं. फलों में कैलोरी और फैट भी कम होता है, तो यह वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है. वहीं फलों को लेकर कई अवधारणाएं है कि उन्हें सुबह- सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे एसिडिटी हो सकती है. आइए ऐसे में जानते हैं हेड क्लिनिकल न्यूट्रिशन, FMRI गुड़गांव की डॉक्टर दीप्ति खटूजा से कि क्या फलों के खाने का कोई परफेक्ट समय होता है?

क्या सुबह फल खाना सही है? | Is it right to eat fruits in the morning?

Latest and Breaking News on NDTV

डॉक्टर दीप्ति खटूजा ने बताया कि, बतौर न्यूट्रिशन सुबह फल खाना आम तौर पर सही माना जाता है. हम इसे गलत नहीं कहते हैं. वहीं जितने भी खट्टे फल हैं, जैसे संतरा, नींबू, कीनू आदि. अगर आप इनका सेवन खाली पेट करते हैं, तो एसिडिटी गैस्ट्रिक रिस्क बढ़ सकता है. हालांकि यह समस्या बॉडी टू बॉडी निर्भर करती है. वहीं ऐसा सभी के साथ नहीं होता है. डॉक्टर ने बताया कि जब मैं खाली पेट खट्टे फल का सेवन करती हूं, तो मुझे एसिडिटी हो जाती है.

दिन के किस समय खाना चाहिए फल | What time of the day should you eat fruits?

डॉक्टर दीप्ति खटूजा ने बताया, कि फल को खाने का कोई निश्चित समय नहीं है.  ऐसे में अगर आप खट्टे फल या मीठे फल खाना चाहते हैं तो रात, दिन, दोपहर में कभी भी खा सकते हैं. उन्होंने कहा, जिन लोगों को मीठा खाने की क्रेविंग होती है और लंबे समय से मीठा नहीं छोड़ पा रहे हैं. इसी के साथ वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो उनके लिए फलों का सेवन करना काफी फायदेमंद है. ऐसे में खाना खाने के बाद अगर आप कोई भी फल खाते हैं, तो आपको उससे शुगर के साथ- साथ फाइबर भी मिलते हैं, जो शरीर को पूरी तरह से लाभ पहुंचाते हैं.  डॉक्टर ने बताया कि खाना खाने के तुरंत बाद आप फल खा सकते हैं. उन्होंने कहा जब भी आपको मन करें आप फलों को खा सकते हैं, इससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Right Time To Eat Fruits, Phal Khane Ke Sahi Samay Kya Hai, Khali Pet Kaun Se Phal Nahi Khane Chaiye, Which Fruit You Should Not Eat Empty Stomach, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com