कल यानी 15 अगस्त, शनिवार को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा. ऐसे में सुहागिन महिलाओं ने अभी से तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं. गौरतलब है कि महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हुए उपवास रखती हैं. तीज के दिन महिलाएं खूब सजती सवरती हैं और खुशी के साथ ये त्योहार मनाती हैं. लेकिन इस सब की शुरुआत त्योहार की बधाइयों के साथ की जाती है. महिलाएं सुबह से ही सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं देना शुरू कर देती हैं. ऐसे में यहां हम भी आपके लिए तीज स्पेशल कुछ चुनिंदा बधाई संदेश और तस्वीरें लेकर आए हैं. आप अपनों के साथ इन्हें शेयर कर पर्व की खुशियों को और बढ़ा सकती हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-
इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें हरियाली तीज की शुभकामनाएं-
मेरा मन झूम-झूम नाचे,
गाए तीज के हरियाली गीत,
आज पिया संग झूलेंगे,
संग में मनाएंगे हरियाली तीज.
हरियाली तीज की शुभकामनाएं
हरियाली तीज का त्यौहार है,
गुंजियों की बहार है,
पेड़ों पर पड़े है झूले,
दिलो में सबके प्यार है.
हरियाली तीज की हार्दिक बधाई
हरियाली तीज का ये पावन त्योहार,
लाए जीवन में खुशियों की बहार,
सजे झूले, सजे हाथों की मेहंदी,
हर पल लगे जैसे कोई प्यारी कहानी.
हरियाली तीज की हार्दिक बधाई

(Photo Credit:Freepik)
पेड़ों पर झूले,
सावन की फुहार,
मुबारक हो आपको हरियाली तीज का त्योहार.
हरियाली तीज की शुभकामनाएं
आयो रे तीज आयो,
मन में उमंग और दिल में तरंग लायो.
हरियाली तीज की शुभकामनाएं

(Photo Credit:Freepik)
भगवान शिव की कृपा होगी,
मिलता रहेगा मां पार्वती का आशीर्वाद,
जब हम सब मिलकर मनाएंगे हरियाली तीज का त्योहार.
हरियाली तीज की शुभकामनाएं
शिव और पार्वती का प्यार अमर हुआ,
पार्वती का शिव के लिए जन्म हुआ,
एक दूसरे के बिना इनका जीवन अधूरा,
इन दोनों के मिलने से ही संसार है पूरा.
हैप्पी हरियाली तीज

(Photo Credit:Freepik)
चंदन की खुशबू, बादलों की फुहार,
आप सभी को मुबारक हो हरियाली तीज का त्योहार.
हरियाली तीज की शुभकामनाएं
हरियाली तीज पर मांगो शिवजी से अखंड सुहाग का वरदान,
शिव रखेंगे तुम्हारी मांग का सम्मान.
हैप्पी हरियाली तीज
आपका तप रंग लाए,
मां आप पर अपना आर्शीवाद बरसाएं,
आप के घर ढेरों खुशहाली आए और
आप पिया का ढेर सारा प्यार पाएं.
हरियाली तीज की शुभकामनाएं

(Photo Credit:Freepik)
अखंड सौभाग्य का व्रत है हरियाली तीज,
मां पार्वती और भगवान शिव पूरी करें मनोकामनाएं अनेक,
मनचाहा वर दें, पति को दें लंबी उम्र, सुख, सौभाग्य और संतति दें
हर लें सारे दुख और क्लेश.
हरियाली तीज की शुभकामनाएं
यह भी पढ़ें- क्या Vicks लगाने से Pimple ठीक हो जाते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं