Constipation Home Remedies: आज के समय में कब्ज एक ऐसी समस्या बन गई है जिसने अमूमन लोगों को परेशान कर दिया है. लोगों का खानपान और लाइफस्टाइल इस समस्या को और ज्यादा खराब कर देता है. बता दें कि पेट का सही तरीके से साफ ना होने की कब्ज की समस्या होने की एक वजह होती है आंतों का ठीक तरीके से काम ना करना. जिस वजह से पेट सही तरीके से साफ नहीं होता है, पेट में भारीपन, दर्द और गैस जैसी समस्या हो सकती है. अगर लंबे समय तक कब्ज की समस्या का इलाज नहीं किया गया तो और ये आगे चलकर किसी गंभीर बीमारी की वजह भी बन सकती है. इसलिए इसका समय रहते इलाज करना जरूरी होता है.
कब्ज का इलाज क्या है?
कब्ज की समस्या होने पर आपको अपनी डाइट में फाइबर युक्त चीजों का सेवन बढ़ाना चाहिए. फाइबर कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है और मल को नरम बनाकर मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाने में फायदेमंद साबित होता है. ऐसे में आपको अपनी डाइट में फाइबर युक्त चीजों का सेवन बढ़ाना चाहिए. आज हम आपको 3 ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे जो फाइबर से भरपूर होती हैं और कब्ज से राहत दिलाने में मदद भी कर सकती हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कब्ज से राहत दिलाने के लिए क्या खाएं ( Kabj se Rahat pane ke liye Kya Khaye)
3 तरह से करें अखरोट को डाइट में शामिल, मक्खन की तरह पिघल जाएगी पेट में जमी चर्बी
आर्टिचोक
आर्टिचोक में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है.यह पाचन स्वास्थ्य में सुधार करता है, कोलेस्ट्रॉल कम करता है. इसका सेवन कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है.
हरी मटर
सर्दियों में आने वाली मटर में भी फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह फाइबर और प्लांट प्रोटीन से भरपूर होती है. यह पाचन को बेहतर बनाने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और गट हेल्थ को बेहतर बनाने में फायदेमंद हो सकती है.
ब्रोकली
ब्रोकली हाई फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है. इसमें पाए जाने वाले ये तत्व पाचन में मदद करते हैं, गट हेल्थ को बढ़ावा देने और सूजन को कम करने के साथ ही वेट को मैनेज करने में भी मदद करती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं