विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2025

खून की कमी ही नहीं मीठे की क्रेविंग को भी दूर करता है चुकंदर का हलवा, नोट करें रेसिपी

Chukandar Ka Halwa: क्या आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं और ऐसी डिश की तलाश कर रहे हैं जो स्वाद के साथ सेहतमंद भी हो, तो आप चुकंदर का हलवा ट्राई कर कर सकते हैं.

खून की कमी ही नहीं मीठे की क्रेविंग को भी दूर करता है चुकंदर का हलवा, नोट करें रेसिपी
Chukandar Ka Halwa: कैसे बनाएं चुकंदर का हलवा.

Chukandar Ka Halwa In Hindi: चुकंदर का हलवा एक अनोखी और स्वादिष्ट भारतीय मिठाई है, जो स्वास्थ्य और स्वाद का शानदार गठजोड़ है. चटक लाल रंग और हल्की मिठास के साथ यह हलवा न केवल स्वाद को बढ़ाएगा, बल्कि शरीर को भी पोषण प्रदान करेगा. चुकंदर की प्राकृतिक मिठास इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए पसंदीदा बनाती है. आइए, इस स्वादिष्ट व्यंजन के फायदे और बनाने की विधि के बारे में विस्तार से जानते हैं.

भारत की हर एक किचन में चुकंदर को उसकी मिठास और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी गुणों की वजह से इस्तेमाल किया जाता है. यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें आयरन, फोलेट, मैंगनीज, और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को पोषण प्रदान करते हैं.

कैसे बनाएं चुकंदर का हलवा- (How To Make Chukandar Ka Halwa)

अधिकतर मौकों पर सलाद के लिए इस्तेमाल होने वाली चुकंदर का हलवा बनाने के लिए दूध, चीनी, घी, काजू, बादाम, किशमिश और इलायची का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसका स्वाद बढ़ाते हैं.

ये भी पढ़ें- बारिश में फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

चुकंदर का हलवा खाने के फायदे- (Chukandar Ka Halwa Khane Ke Fayde)

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, ‘चुकंदर का हलवा' खून की कमी (एनीमिया) में लाभकारी माना जाता है. चुकंदर में मौजूद आयरन और फोलिक एसिड खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं. यह हलवा उन लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होता है, जो एनीमिया से पीड़ित होते हैं. इसके अलावा, इसे दिल के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है. इसमें नाइट्रेट्स होते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने और दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. साथ ही, पाचन में सुधार के लिए भी ‘चुकंदर का हलवा' लाभदायक माना जाता है. चुकंदर में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है. इसके अलावा, चुकंदर का सेवन शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है. इतना ही नहीं, चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं, जबकि आयरन और अन्य पोषक तत्व बालों के झड़ने को कम करने में मदद करते हैं.

कैसे करें असली और नकली आम की पहचान? (How to identify if the mango is naturally or artificially ripened?)

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
What Happens If You Eat Chukandar Ka Halwa, Chukandar Ka Halwa Khane Ke Fayde, Chukandar Ka Halwa Recipe, Beetroot Halwa Benefits, Beetroot Benefits In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com