विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2025

1 महीने तक रोज खाली पेट एक कीवी खाने से क्या होगा?

Kiwi Khane Ke Fayde: फलों को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ठंड में रोजाना कीवी खाने से क्या होता है. अगर आपका जवाब न है तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें.

1 महीने तक रोज खाली पेट एक कीवी खाने से क्या होगा?
Kiwi Benefits: कीवी काने के फायदे.

Kiwi Fruits Benefits: कीवी एक ऐसा फल है जिसे स्वाद और सेहत का खजाना कहा जाता है. यह भूरे रंग के छिलके वाले वाला भीतर से मुलायम हरे रंग के गुदे वाला फल है. कीवी को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है. अगर आप सर्दियों के मौसम में इसका सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है. आपको बता दें कि कीवी में सिर्फ विटामिन सी ही नहीं बल्कि, विटामिन K, विटामिन E, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसके फायदे और इसे खाने का तरीका. 

कैसे करें कीवी को डाइट में शामिल- (How To Include Kiwi In Diet)

कीवी सलाद-

सलाद को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. अगर आप खुद को सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में सलाद को शामिल कर सकते हैं. इसमें आप खीरा, एवोकाडो, तरबूज और कीवी के साथ काली मिर्च पाउडर और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

कीवी स्मूदी-

आप कीवी स्मूदी को ट्राई करें. प्रोटीन और विटामिन से भरपूर यह कीवी स्मूदी ब्रेकफास्ट के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकती है. इसे बच्चे और बड़े दोनों ही पसंद करेंगे. 

कीवी खाने के फायदे- (Kiwi Khane Ke Fayde)

1. पाचन-

कीवी में मौजूद एक्टिनिडिन एंजाइम प्रोटीन को पचाने में मदद करता है, जिससे पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है.

2. मोटापा-

कीवी में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो वजन घटाने में मददगार है. अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो कीवी को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं रोजाना प्याज खाने से क्या होता है? 

Latest and Breaking News on NDTV

3. स्ट्रेस-

कीवी में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स स्ट्रेस को कम करने में मदद कर सकते हैं.

4. ब्लड शुगर-

कीवी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.

5. आंखों-

कीवी में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. 

6. स्किन-

कीवी में विटामिन-सी और विटामिन-ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मददगार हैं.

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
What Happens If You Eat 1 Kiwi Fruit Empty Stomach Daily One Month, Kiwi Khane Ke Fayde, Kiwi Fruits Benefits, Who Should Eat Kiwi, Is Kiwi Fruits Good Or Bad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com