विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2025

कीवी खाने से कौन-कौन सी बीमारी ठीक होती है?, जानें कीवी खाने का सही तरीका क्या है?

Kiwi Ke Fayde: अगर आप अपने दिन की शुरुआत हेल्दी नोट पर करना चाहते हैं, तो कीवी को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं. यहां जानें खाली पेट कीवी खाने के क्या फायदे हैं.

कीवी खाने से कौन-कौन सी बीमारी ठीक होती है?, जानें कीवी खाने का सही तरीका क्या है?
Benefits of kiwi in hindi

Kiwi Ke Fayde: कीवी खाने में भले ही खट्टी होती हो, लेकिन शरीर के लिए इसके फायदे अनेक है. इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में बेहद मददगार साबित हो सकते हैं. अगर आप अपने दिन की शुरुआत हेल्दी नोट पर करना चाहते हैं, तो कीवी को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं. यहां जानें खाली पेट कीवी खाने के क्या फायदे हैं.

कीवी खाने से क्या फायदा होता है?

इम्यूनिटी: कीवी विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स है, जो शरीर को बीमारियों से दूर रखता है और अंदर से मजबूत बनाता है.  सर्दी, खांसी और अन्य बीमारियों से बचने के लिए कीवी का सेवन किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: सर्दियों का रामबाण, सरसों का साग बनाने की पंजाबी स्टाइल रेसिपी, नोट करें जल्दी

पाचन: कीवी फाइबर का अच्छा सोर्स है, जो पेट को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है. जो लोग कब्ज, गैस और अपच से परेशान रहते हैं उनके लिए कीवी खाना अच्छा माना जा सकता है.

हार्ट: कीवी पोटेशियम से भरपूर है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो इसे अपनी डाइट में कीवी को जरूर शामिल करे.

त्वचा: कीवी में विटामिन सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद मानी जाती है. नियमित रूप से इसका सेवन झुर्रियों, फाइन लाइन्स और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद कर सकता है.

ब्लड शुगर: कीवी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.

कीवी खाने का सही तरीका क्या है?

आप कीवी को अच्छी तरह धोकर छिलका उतारकर खा सकते हैं. इसके अलावा आप चाहें तो सलाद, स्मूदी या दही के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं.

Watch Video: 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
What Happens If You Eat 1 Kiwi Fruit Empty Stomach Daily One Month, Kiwi Khane Ke Fayde, Kiwi Fruits Benefits, Who Should Eat Kiwi, Is Kiwi Fruits Good Or Bad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com