विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2025

बेकार समझ कर फेंक देते हैं इस फल के छिलके, तो जान लें इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका

Pomegranate Peel Tea: अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं और ऐसी चाय की तलाश कर रहे हैं, जो शरीर के लिए गुणकारी हो तो अनार के छिलकों की चाय का सेवन कर सकते हैं.

बेकार समझ कर फेंक देते हैं इस फल के छिलके, तो जान लें इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका
Pomegranate Peel Tea: कैसे बनाएं अनार की चाय.

Pomegranate Peel Tea Benefits: अनार एक ऐसा फल है जिसे सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि जिस अनार के छिलके को आप बेकार समझ कर फेंक देते हैं वो स्वास्थ्य के लिए कितने फायदेमंद है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. क्योंकि अनार में फाइबर, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन बी, आयरन, पोटैशियम, जिंक और ओमेगा-6 (Omega-6) फैटी एसिड जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. तो चलिए जानते हैं अनार के छिलके का इस्तेमाल और फायदे.

अनार के छिलके के गुण- Properties of Pomegranate Peel:

फ्लैवेनॉइन और फेनॉलिक्स अनार से ज़्यादा इसके छिलकों में मौजूद होता है. अनार के दानों के बराबर ही उसके छिलकों में विटामिन सी (Vitamin C) और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं. अगर आप इसकी चाय बनाकर पीते हैं, तो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: ब्रेकफास्ट में इस एक चीज को खा कर घटा सकते हैं वजन, नोट करें आसान रेसिपी

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं अनार के छिलकों की चाय- (How To Make Pomegranate Peel Tea)

अनार के छिलकों की चाय बनाने के लिए सबसे पहले आप अनार के छिलकों को धुलकर उसे इकट्ठा कर लें और बाद में उन्हें सुखाकर ब्लैंडर में डालकर पाउडर बना लें. इस पाउडर को एक एयरटाइट कंटेनर में सुरक्षित रख लें. जब भी आपको अनार के छिलकों की चाय बनानी हो तो पानी को गर्म कर एक चम्मच ये पाउडर उसमें डाल लें. इसमें आप नींबू और शहद का इस्तेमाल भी स्वाद बढ़ाने के लिए कर सकते हैं.

अनार के छिलकों की चाय के फायदे- (Benefits of Drinking Pomegranate Peel Tea)

अनार के छिलकों की चाय का सेवन करने से पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है. अगर आप इस चाय का रोजाना सेवन करते हैं तो हार्ट को हेल्दी रखने में भी मदद मिल सकती है. इतना ही नहीं इसके सेवन से स्किन को तमाम तरह की समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है.

लंग कैंसर और टीवी में कैसे अंतर करें, कौन से लक्षणों पर रखें नजर? डॉक्टर से जानिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
What Happens If You Drink Pomegranate Peel Tea, Anar Ke Chilke Ki Chai Ke Fayde, Pomegranate Peel Tea, Pomegranate Peel Tea Benefits, Pomegranate Peel Tea Benefits In Hindi, Pomegranate Peel Tea For Health, Who Should Drink Pomegranate Peel Tea, How To Use Pomegranate Peel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com