सुबह की शुरुआत अगर आप हेल्दी ड्रिंक्स के साथ करते हैं तो इसका आपकी सेहत पर एक अलग ही असर पड़ता है. सुबह सबसे पहले आप जिस भी चीज का सेवन करते हैं उससे आपके शरीर को पूरे दिन के लिए एनर्जी और न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं. अगर आप भी सुबह की शुरुआत करने के लिए कोई हेल्दी ड्रिंक ढूंढ़ रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसा ही खास ड्रिंक बताएंगे जो कई सारे न्यूट्रिएंट्स और मिनरल्स से भरपूर है और इसका सेवन आपको कई तरह के लाभ भी पहुंचा सकता है. आइए जानते हैं इस खास ड्रिंक के बारे में और इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ.
कई फूड कॉम्बिनेशन आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, लेकिन तभी जब आपको पता हो कि आप किस चीज के साथ क्या मिलाकर खा सकते हैं. ऐसा ही एक कॉम्बिनेशन है नींबू और अदरक. इन दोनों का एक साथ सेवन आपकी सेहत को लाभ पहुंचा सकता है. लेकिन अगर आप इसके साथ इसमें चिया सीड्स को मिला लेते हैं तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं. आइए जानते हैं इस सुपर ड्रिंक्स का सेवन करने के फायदे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
लहसुन-नींबू और चिया सीड्स ड्रिंक्स करने के फायदे ( Health Benefits of lemon garlic Chia seeds Drink Empty Stomach)
ये भी पढ़ें- काजू, बादाम नहीं बल्कि रात को भिगोकर सुबह खाएं ये बीज, फायदे मिलेंगे इतने हर मेवा इसके आगे फेल
न्यूट्रीशन
नींबू और लहसुन के इस ड्रिंक में चिया सीड्स को मिलाकर पीने से आपके न्यूट्रीशन बूस्ट होते हैं. चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो आपके सेहत के लिए बेहद लाभदायी होते हैं.
डाइजेशन
चिया सीड्स में फाइबर पाया जाता है वहीं नींबू और लहसुन के एंटी-ऑक्सीडेंट और सिट्रिक गुण आपके डाइजेशन को बेहतर बनाने और गट हेल्थ को बढ़ावा देने में मदद करता है. इस ड्रिंक का सेवन आपके डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
लहसुन और चिया सीड्स दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इन दोनों का एक साथ सेवन आपकी बॉडी के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में भी मदद कर सकता है.
वेट लॉस
चिया सीड्स में पाया जाने वाला फाइबर और लहसुन में पाया जाने वाला मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है. इसके साथ ही यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे आप कम खाते हैं और यही आपके वेट लॉस में मदद करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं