How to make steel shiny again: दीवाली आने वाली है और सभी घर की सफाई करने में व्यस्त है.सारी सफाई तो संभव है, लेकिन स्टील पर लगे खारे पानी के निशान हटाना बहुत ही मुश्किल होता है. अगर बर्तन पर खाने पानी के निशान हैं, तो रोज बर्तन साफ करने की वजह से उन पर इतने ज्यादा निशान नहीं लगते हैं. लेकिन स्टील की बाल्टी जोकि बाथरूम में ज्यादातर इस्तेमाल होती है. उस पर से कैसे खारे पानी के निशान हटाएं यह बहुत ही मुश्किल काम साबित होता है. अगर आप भी दीवाली की सफाई में स्टील की बाल्टी साफ करने से जूझ रहे हैं, तो अब आपको एक ऐसा सॉल्यूशन बता रहे हैं, जहां आप मिनटों में स्टील बाल्टी के सारे खारे पानी के निशान हटा देंगे. वह भी बिना किसी मेहनत के. यहां हम आपको स्टील की बाल्टी साफ करने का स्प्रे बता रहे हैं, जिसे आप जैसे ही बाल्टी प छिड़केंगे, तो सारे दाग धब्बे साफ हो जाएंग और बाल्टी बिल्कुल नई जैसी चमकने लगेगी. वहीं, बाल्टी पर जंग के निशान भी यह लोशन चुटकियों में साफ कर देगा, बस आपको इसे कुछ देर लगाकर छोड़ना होगा.
स्टील की बाल्टी से खारे पानी के निशान हटाने का असरदार तरीका
नींबू और नमक का स्प्रे घर बनाइए
आपको बता दें कि स्टील के बर्तनों और बाल्टियों से खारे पानी और जंग हटाने का ये तरीका सबसे ज्यादा असरदार तरीका है. इसके लिए एक नींबू को बीच से काट लें. उसके कटे वाले हिस्से पर नमक छिड़क दीजिए. अब इस नमकीन नींबू को खारे पाी के निशान और जंग वाले हिस्से पर गोलाई बनाते हुए रगड़िए, कुछ ही मिनट में आपको निशान गायब होते दिखेंगे.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी

How to clean steel bucket steel ki balti saaf karne ke upay
Photo Credit: Youtube
सिरका और बेकिंग सोडा का बनाइए लोशन
स्टील की बाल्टी पर बहुत ज्यादा खारे पानी के निशान या जंग के निशान हैं और बहुत रगड़ने के बाद भी नहीं जा रहे हैं और अब आप बाल्टी फेंकने की सोच रहे हैं, तो एक बार यह लोशन बनाकर रगड़ दीजिए. फिर देखिए पांच मिनट में कैसे आपकी स्टील की बाल्टी चमक जाएगी. आप एक कटोरी में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिला लें. अब इस लोशन को पूरी बाल्टी पर लगाकर 15–20 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर उसके ऊपर बेकिंग सोडा छिड़कें और स्पंज से रगड़ें. सोडा सारे निशान हटा देगा. पानी से धोने के बाद बाल्टी बिल्कुल नई जैसी हो जाएगी.
बेकिंग सोडा बनाएं पेस्ट
रोजाना स्टील की बाल्टी धोने के लिए बेकिंग सोडा का पेस्ट बना लें और जब बाल्टी का काम हो जाए तो स्पंज से पूरी बाल्टी पर यह लोशन लगाकर धो लें. इससे स्टील की बाल्टी पर पर्मानेंट निशान बाल्टी पर नहीं होंगे और बाल्टी बिल्कुल नई जैसी रहेगी.
टमाटर का रस है औषधि
स्टील की बाल्टी के खारे पानी के निशान हटाने के लिए आपके किचन में बहुत ही कारगर चीज है. यह है टमाटर, जी हां टमाटर का रस भी खारे पानी के निशान में काफी कारगर है. इसमें मौजूद प्राकृतिक एसिड सारे निशान ढीला हल्का करने में एक औषधि की तरह काम करता है.-जंग वाले हिस्से पर टमाटर का रस अच्छे से लगा लें. इसे करीब 30 मिनट तक छोड़ दें. उसके बाद स्क्रब से पांच मिनट तक रगड़ें और पानी से धो लें. सारे निशान हट जाएंगे.
ये भी पढ़ें - बालों में तेल कब लगाएं? धोने से पहले या बाद, जानें बालों की केयर कैसे करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं