Kanghi ko Kab Badlna Chahiye: हाइजीन, लुक और बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए रोजाना कंघी करना काफी ज्यादा जरूरी होता है. लेकिन अधिकतर सालों तक एक ही कंघे का इस्तेमाल किया जाता. हम लोग शैंपू और कंडीशनर तो बदल लेते हैं लेकिन कंघा बदलना भूल जाते हैं. बालों में इस्तेमाल होने वाला कंघा रोजाना धूल, तेल और टूटे हुए बालों के संपर्क में आता है जिससे गंदगी जम जाती है. इतना ही नहीं, इसे हम बैग या बाथरूम में भी रखते हैं, फिर भी बार-बार इस्तेमाल करते रहते हैं. ऐसे में समय के साथ-साथ इन कंघों को बदलना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कंघे को हमें कब बदल लेना चाहिए. आइए जानते हैं...
जब कंघे से खिंचने लगे बाल
जब कंघा ज्यादा पुराना हो जाता है, तो उसके दांत घिसने लगते हैं और उनके बीच दूरी कम-ज्यादा हो जाती है. ऐसे में बालों को सुलझाना मुश्किल हो जाता है और हर बार ब्रश करते समय बाल खिंचने लगते हैं. ऐसे में अगर आपका हेयरब्रश बार-बार बालों में अटकता है और ब्रश करते समय दर्द होता है, तो आप अपन कंघा तुरंत बदल लें.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
यह भी पढ़ें: रोज इस्तेमाल करते हैं रूमाल? कितने दिन में धोना चाहिए, जानें बैक्टीरिया से बचने और सफाई का सही तरीका
अगर दांतें टूट जाएं
कंघे के दांत खराब होना इस बात का सबसे बड़ा संकेत माना जाता है कि अब उसे बदल लेनाा चाहिए. जब ब्रिसल्स मूड़ने, टूटने या घिसने लगते हैं, तो ब्रश बालों को सही तरीके से सुलझा नहीं पाता. ऐसे कंघे से बालों में बार-बार खिंचाव होता है, जिससे बाल टूटने और झड़ने की समस्या भी बढ़ जाती है. अगर आपके कंघे केे दांतें भी टूट गए हैं तो ऐेसे में उसे तुरंत बदल लें.
गंदगी
समय के साथ कंघे में गंदगी जमा होने लगती है. इसमें बालों का प्राकृतिक तेल, डेड स्किन, हेयर स्प्रे, धूल-मिट्टी फंस जाते हैं. साथ ही अगर आप नियमित रूप से ड्राई शैंपू का इस्तेमाल करते हैं, तो ये गंदगी और भी तेजी से जमा हो जाती है. ऐसे में अगर कंघे के ब्रिसल्स पर गंदगी नहीं हट रहे हैं, तो तुरंत नया हेयरब्रश खरीद लें.
कब बदल लेना चाहिए कंघा?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंघे को कब बदलना चाहिए, इसके लिए कोई तय नियम नहीं है. ये कई बातों पर निर्भर करता है, जैसे ब्रश की क्वालिटी, आप उसे कितनी बार इस्तेमाल करते हैं और बालों को ब्रश करने का तरीका क्या है. ऐसे में अगर आपका कंघा अच्छी क्वालिटी का है, उसकी नियमित सफाई की जााती है और वो सही तरीक से काम कर रहा है, तो लंबे समय तक कंघे का इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं, कम क्वालिटी वाला कंघा जल्दी खराब हो सकता है और उसे जल्द बदलेना चाहिए.
यह भी पढ़ें: स्टील की बाल्टी कैसे साफ करें? खारे पानी के दाग कैसे हटाएं
यह भी पढ़ें: Shoes Cleaning Hacks: जूते के दाग कैसे हटाएं? जानिए जूतों को साफ करने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं