विज्ञापन

एक्टर बनना चाहता था ये शख्स, अमिताभ को बनाया एंग्री यंग मैन, बेटे बना वो सुपरस्टार, जिसकी फ्लॉप भी हिट

कभी हीरो बनने मुंबई आए सलीम खान एक्टिंग में नहीं चमके, लेकिन लेखनी से इतिहास रच दिया. अनाथ बचपन, संघर्ष और छोटे रोल्स के बाद उन्होंने जावेद अख्तर संग ‘सलीम-जावेद’ जोड़ी बनाई. उनकी कहानियों ने सिनेमा बदला.

एक्टर बनना चाहता था ये शख्स, अमिताभ को बनाया एंग्री यंग मैन, बेटे बना वो सुपरस्टार, जिसकी फ्लॉप भी हिट
इस शख्स की कलम ने बनाया अमिताभ बच्चन को एंग्री यंग मैन
नई दिल्ली:

लुक्स शानदार हों और आंखों में बड़े सपने हों. उसके साथ साथ हुनर में भी धार हो तो बॉलीवुड में खास मुकाम बन ही जाता है. ये बात अलग है कि बनने क्या आए थे और क्या बन कर चमकेंगे ये फैसला किस्मत के हाथ में होता है. कई बरस पहले माया नगरी में आए एक शख्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. जिसकी शक्ल देखकर कोई भी मान ले कि वो फुल हीरो मटेरियल है. कुछ फिल्मों में बतौर एक्टर किस्मत भी आजमाई. नसीब में चमकना लिखा था सो चमके भी लेकिन अपनी एक्टिंग की बदौलत नहीं बल्कि अपनी लेखनी के दम पर. अपनी कलम के जादू से इस शख्स ने सिनेमा को एक से बढ़कर एक कहानियां दीं. सुपरस्टार बनने की कसर थी, जो बेटे ने पूरी कर दी. इस शख्स का नाम है सलीम खान.

अनाथ बचपन से मायानगरी तक का सफर

Latest and Breaking News on NDTV

सलीम खान का पूरा नाम सलीम अब्दुल रशीद खान है. उनके पूर्वज अफगानिस्तान से भारत आए थे और परिवार बाद में इंदौर में बस गया. लेकिन सलीम का बचपन आसान नहीं था. कम उम्र में ही उन्होंने अपनी मां को टीबी की वजह से खो दिया और अगले साल पिता भी चल बसे. दस साल की उम्र में वो अनाथ हो गए. अच्छे परिवार से होने के बावजूद सलीम बिना पैसे लिए मुंबई पहुंचे. मरीन ड्राइव के एक गेस्ट हाउस में 55 रुपये महीने देकर आधा कमरा किराए पर लिया. सपना था कि एक दिन पूरा कमरा किराए पर ले सकें. गुजारे के लिए मॉडलिंग की और फिर फिल्मों में छोटे रोल मिलने लगे. 1960 में ‘बारात' से डेब्यू किया, लेकिन फिल्म नहीं चली. इसके बाद भी कई फिल्मों में काम किया, पर बतौर हीरो पहचान नहीं बन सकी. खुद सलीम मानते थे कि वो अच्छे एक्टर नहीं, लेकिन किरदार को समझने और गढ़ने में माहिर थे.

ये भी पढ़ें- सलमान खान ने भी उड़ाया था मजाक, मुनव्वर फारूकी से लिया पंगा, बिग बॉस में चर्चा में रहे UK07 Rider अनुराग डोभाल 

जब सलीम खान ने रचा इतिहास

Latest and Breaking News on NDTV

एक्टर के तौर पर संघर्ष के बाद सलीम खान ने लेखन की राह चुनी. जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी ‘सलीम-जावेद' बनी और यहीं से किस्मत बदली. ‘जंजीर', ‘दीवार', ‘शोले' और ‘डॉन' जैसी फिल्मों ने हिंदी सिनेमा में नया दौर शुरू किया. इन फिल्मों ने अमिताभ बच्चन को ‘एंग्री यंग मैन' बनाया और लेखकों को भी पहचान दिलाई. सलीम ने 1964 में सलमा से शादी की. बाद में उन्होंने हेलेन से भी निकाह किया. वक्त के साथ परिवार ने हर रिश्ते को स्वीकार किया. आज उनके बेटे सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं.

ये भी पढ़ें- विजय रश्मिका के शादी में ना बुलाने पर नाराज हुई छोटी बच्ची, वीडियो शेयर कर पूछा सवाल तो एक्टर ने दिया रिएक्शन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com