विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2025

क्या आप जानते हैं ब्लू टी पीने से क्या होता है? इन लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन

Blue Tea Benefits: अगर आप भी चाय पीने के शौकीन हैं तो ब्लैक टी, ग्रीन टी नहीं एक बार जरूर ट्राई करें ब्लू टी.

क्या आप जानते हैं ब्लू टी पीने से क्या होता है? इन लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन
Blue Tea: ब्लू टी पीने के फायदे.

Blue Tea Benefits In Hindi: सुबह से लेकर शाम तक हममें से ज्यादातर लोग चाय पीना पसंद करते हैं. लेकिन खाली पेट मिल्क टी का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. इसलिए खाली पेट हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करने की सलाह अक्सर दी जाती है. बहुत से लोग सुबह ग्रीन टी, ब्लैक टी हर्बल टी का सेवन करना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि रोजाना ब्लू टी पीने से शरीर को एक दो नहीं कई लाभ मिल सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. ब्लू टी जिसे बटरफ्लाई पी फ्लावर टी भी कहा जाता है. क्लिटोरिया टर्नेटिया फूल की पंखुड़ियों से बनी, यह प्राकृतिक रूप से कैफीन-मुक्त चाय सदियों से पारंपरिक आयुर्वेदिक और दक्षिण पूर्व एशियाई चिकित्सा में इस्तेमाल की जाती रही है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन.

ब्लू टी पीने के फायदे- (Blue Tea Pine Ke Fayde)

1. मोटापा-

आज के समय में बड़े से लेकर छोटे तक में मोटापे की समस्या देखी जा सकती है. इसकी एक वजह हमारी खराब अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खान-पान है. अगर आप भी हेल्दी तरीके से वजन को कम करना चाहते हैं, तो ब्लू टी का सेवन करते हैं. क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है.

ये भी पढ़ें- इन 4 लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए सुबह खाली पेट किशमिश का पानी

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

2. स्ट्रेस-

ब्लू टी में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, तो तनाव को कम करने में मददगार हैं. स्ट्रेस को कम करने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं.

3. स्किन-

ब्लू टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की लोच में सुधार, झुर्रियों को कम करने और आपकी त्वचा को प्राकृतिक चमक देने में मदद कर सकते हैं.

4. बालों-

ब्लू टी फ्लेवोनोइड्स से भरपूर है, जो बालों के रोमछिद्रों को मज़बूत कर सकते हैं. बालों की सेहत को बनाए रखने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं.

Watch Video: मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | How to Lose Weight | Motapa Kaise Kam Kare

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
What Happens If You Drink Blue Tea Daily, Neeli Chai Pine Ke Fayde, Blue Tea Benefits, Blue Tea For Health, Blue Tea Benefits Hindi, Blue Tea Ke Fayde, How To Make Blue Tea, What Is Blue Tea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com