विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2025

दुबला-पतला शरीर देख लोग उड़ाते हैं मजाक तो आज से पीना शुरू कर दें ये खास ड्रिंक, 2 महीने में बढ़ेगा 10 किलो तक वजन

Weight Gain Tips: आज के समय में वजन का बढ़ना एक ऐसी समस्या हो गई है जिससे अमूमन लोग जूझते रहते हैं. लेकिन जहां कुछ लोग वजन कम करने के लिए परेशान रहते हैं वही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो वजन बढ़ाने के लिए परेशान होते हैं.

दुबला-पतला शरीर देख लोग उड़ाते हैं मजाक तो आज से पीना शुरू कर दें ये खास ड्रिंक, 2 महीने में बढ़ेगा 10 किलो तक वजन
Weight Gain Tips: वजन बढ़ाने के लिए रामबाण है ये देसी नुस्खा.

Weight Gain Tips: आज के समय में वजन का बढ़ना एक ऐसी समस्या हो गई है जिससे अमूमन लोग जूझते रहते हैं. लेकिन जहां कुछ लोग वजन कम करने के लिए परेशान रहते हैं वही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो वजन बढ़ाने के लिए परेशान होते हैं. कई बच्चे और नौजवान ऐसे हैं जो अपने दुबलेपन की वजह से परेशान रहते हैं. कई लोगों का शरीर हड्डियों का ढांचा बना रहता है और वो कितना भी खा लें उनके शरीर पर मांस चढ़ने का नाम नहीं लेता है. जिसकी वजह से कई बार उनका मजाक भी खूब बनाया जाता है. अगर आप दिखने में बेहद दुबले-पतले हैं तो आपको कमजोर ही समझा जा सकता है. ऐसे में अगर आप भी अपना वजन बढ़ाने को लेकर परेशान हैं और हेल्दी तरीके से वेट गेन करना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है. आज हम आपको एक ऐसा जबरदस्त नुस्खा बताएंगे जो आपकी सूखी हड्डियों पर मांस चढ़ाने में मदद कर सकता है. ये ना सिर्फ आपके वेट गेन में मदद करेगा बल्कि आपको ताकतवर भी बना सकता है. आइए जानते हैं क्या है ये देसी नुस्खा.

वजन बढ़ाने का देसी रामबाण नुस्खा (Desi recipe for Weight Gain)

इन 5 लोगों के लिए रामबाण है सुबह खाली पेट किशमिश के पानी का सेवन

सामग्री

  • अखरोट गिरी- 200 ग्राम
  • बादाम गिरी- 200 ग्राम
  • काजू- 200 ग्राम
  • मगज तरबूज- 200 ग्राम
  • सौंफ- 200 ग्राम
  • बीज बंद- 100 ग्राम
  • ताल मखाना- 100 ग्राम
  • तुक मलंगा- 100 ग्राम
  • कीड़ा जड़ी- 10 ग्राम

कैसे करें तैयार 

ऊपर बताई गई सभी चीजों को दरदरा पीस लें और इसका एक पाउडर बना लें. इस पाउडर को आप किसी कांच या प्लास्टिक के डिब्बे में स्टोर कर के रख सकते हैं. बस आपको इसे नमी और पानी से बचाकर रखें. 

कैसे करें सेवन

आइए अब जानते हैं इसका सेवन कैसे करना है. इसका सेवन करने का सबसे बढ़िया तरीका है आप इस पाउडर का 5-5 ग्राम सेवन सुबह और शाम कर सकते हैं. आप इसके दूध के साथ मिलाकर पिएं. इसका रोजाना सेवन करने से 30 दिनों मे ही आपका लगभग 4 किलो तक वजन बढ़ सकता है.  इतना ही नहीं दो महीने में 10 किलो तक भी बढ़ सकता है.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weight Gain Tips, Drink For Fast Weight Gain, How To Gain Weight Naturally, Wajan Badhane Ke Desi Nuskhe, Weight Gain, Weight Gain Foods, Vajan Badhane Ke Liye Kya Khaye, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com