Quinoa For Weight Loss: आज के समय में मोटापा एक ऐसी समस्या है जिससे अमूमन लोग जूझ रहे हैं. दरअसल बढ़ा हुआ वजन अपने साथ कई बीमारियों को भी दावत दे सकता है. बढ़ा हुआ वजन डायबिटीज, फैटी लिवर, ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज के खतरे को कई गुना बढ़ा सकता है. इसी के साथ बाहर का जंक फूड, खराब लाइफस्टाइल और स्ट्रेस की वजह से भी वजन कई बार तेजी से बढ़ने लग जाता है. बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए अक्सर लोग कई तरह के ड्रिंक्स का सेवन करते हैं. लेकिन कई बार काफी मेहनत करने के बाद भी वजन को कम करने में मदद नहीं मिलती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लेकिन एक हेल्दी डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज से वजन को कम किया जा सकता है. अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में क्विनोआ का सेवन कर सकते हैं. इसमें प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, विटामिन ई, सी और आयरन पाया जाता है. ये सभी तत्व पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने के साथ शरीर को मजबूत बनाने में भी मदद कर सकता है. क्विनोआ मेटॉबोलिज्म को बूस्ट करके बैली फैट को कम करने में भी मदद कर सकता है. तो चलिए आपको बताते हैं कि वजन कम करने के लिए इसका सेवन कैसे करें.
क्विनोआ उपमा
क्विनोआ उपमा ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर हर मील के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. इसको बनाना भी बेहद आसान है. इसको बनाने के लिए क्विनोआ को धोकर अलग कर लें. अब एक कढ़ाही में थोड़ा सा तेल डालें उसमें राई डालें, करी पत्ता और प्याज डालें. हल्का भूरा होने तक भून लें. अब उसमें सारी हरी सब्जियां डालकर कुछ देर तक भूनें. अब सब्जियों में पानी डालें और उबाल आने पर उसमें क्विनोआ डालकर 10 मिनट के लिए पका लें. आपका उपमा बनकर तैयार है.
हल्दी में मिलाकर लगा लें ये चीज, दूर हो जाएगा पिगमेंटेशन, चमकने लगेगा चेहरा
क्विनोआ सलाद
सलाद में भी क्विनोआ को डालकर खाया जा सकता है. इसे बनाना बेहद आसान होता है. इसको बनाने के लिए एक बाउल में धनिया पत्ती, जैतून का तेल, नींबू का रस डालकर मिलाएं. अब इसमें हरी सब्जियां जैसे खीरा, गाजर, मूंगफली को डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब क्विनोआ को हल्का सा पकाकर इसमें मिक्स करें. आपका क्विनोआ सलाद बनकर तैयार है.
क्विनोआ पुलाव
वजन कम करने के लिए क्विनोआ पुलाब भी बनाकर खा सकते हैं. इसको बनाने के लिए एक पैन में तेल डालें, अब उसमें जीरा, अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाएं. अब इसमें अपनी पसंदीदा को सब्जियां डालकर मिला लें. अब इसमें धुला हुआ क्विनोआ डालें और नमक, हल्दी, हरा धनिया और पुदीना की पत्तियां डालकर 10 मिनट के लिए ढककर रख दीजिए. आपका क्विनोआ पुलाव तैयार है.
अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में इसको शामिल करें. ये वजन कम करने में आपकी मदद करेगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Sweet Potato Cutlet Recipe | शकरकंद से बनाएं टेस्टी कटलेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं