विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2025

Vitamin B12 की कमी को दूर करने के लिए रोटी बनाने से पहले आटे में मिलाएं ये 1 चीज, फिर कभी नहीं होगी विटामिन बी-12 की कमी!

Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी12 एक आवश्यक पोषक तत्व है जो रेड ब्लड सेल्स के निर्माण, तंत्रिका तंत्र के रखरखाव और डीएनए के संश्लेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. दुर्भाग्य से, कई लोगों में इस विटामिन की कमी हो जाती है, जिससे थकान, कमजोरी, सुन्नता और झुनझुनी जैसी स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होती हैं.

Vitamin B12 की कमी को दूर करने के लिए रोटी बनाने से पहले आटे में मिलाएं ये 1 चीज, फिर कभी नहीं होगी विटामिन बी-12 की कमी!
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी12 की कमी को दूर करने में मदद करेंगी ये 3 चीजें.

Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी12 एक आवश्यक पोषक तत्व है जो रेड ब्लड सेल्स के निर्माण, तंत्रिका तंत्र के रखरखाव और डीएनए के संश्लेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. दुर्भाग्य से, कई लोगों में इस विटामिन की कमी हो जाती है, जिससे थकान, कमजोरी, सुन्नता और झुनझुनी जैसी स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होती हैं.

विटामिन बी12 मुख्य रूप से एनिमल प्रोडक्ट्स, जैसे मांस, मछली, पोल्ट्री, अंडे और डेयरी उत्पादों में पाया जाता है. इसका मतलब यह है कि जो लोग वेजिटेरियन हैं और इस तरह के खाने का सेवन नहीं करते हैं उनमें इस विटामिन की कमी विकसित होने का खतरा ज्यादा होता है. हालाँकि, किसी को भी विटामिन बी12 की कमी हो सकती है, चाहे उनकी डाइट कैसी भी हो. अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आज हम आपको बताएंगे वो नुस्खा जो इस विटामिन की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है. 

रोटी तो आप सभी खाते होंगे. बस आपको रोटी के लिए आटे गूंथने से पहले उसमें कुछ चीजों को मिला लेना है. ऐसा करने से शरीर में कभी भी विटामिन बी12 की कमी नहीं होगी.

सर्दी-खांसी होने पर झट से ले लेते हैं दवा, तो दूध में मिलाकर पिएं ये चीज, नेचुरल तरीके से जल्द दूर होगी खांसी

यीस्ट

रोटी बनाने से पहले आटे में यीस्ट को मिलाकर आटा गूंथ लें. इस आटे से बनी रोटी खाने से विटामिन बी-12 की कमी नहीं होगी.

डेयरी प्रोडक्ट्स 

इसके अलावा आटा गूंथते समय आप किसी भी तरह के डेयरी प्रोडक्ट को उसमें मिलाकर गूंथ सकते हैं और इस आटे से बनी रोटी का सेवन कर सकते हैं.

नॉनवेज

अगर आप वहीं नॉनवेज खाते हैं तो आप अपनी डाइट में मांस, मछली, अंडे जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं. इसके साथ ही हरी सब्जियों को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vitamin B12, Vitamin B12 Deficiency, Vitamin B12 Ki Kami Kaise Door Kare, Vitamin B12 Ki Kami Par Kya Khaye, Vitamin B12 Foods
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com