विज्ञापन

बार-बार भूल जाते हैं बातें, शरीर में इस विटामिन की कमी हो सकती है वजह

दिमाग को तेज रखने के लिए जरूरी है यह विटामिन, जानिए क्यों है ये इतना खास.

बार-बार भूल जाते हैं बातें, शरीर में इस विटामिन की कमी हो सकती है वजह
भूलने की आदत बढ़ रही है?
NDTV

क्या आपके साथ भी ऐसा कभी या अक्सर होता है कि आप छोटी-छोटी बातों को भूल जाते हैं. अगर हां, तो इसकी वजह सिर्फ बढ़ती उम्र या तनाव नहीं, कई बार शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी दिमाग की कार्यक्षमता को प्रभावित करने लगती है. इनमें सबसे प्रमुख नाम विटामिन B12 का है, जो मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

विटामिन B12 शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और नसों के सही कामकाज के लिए जरूरी होता है. जब इसकी कमी होने लगती है, तो दिमाग तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. इसका असर ध्यान केंद्रित करने की क्षमता, सोचने-समझने की गति और याददाश्त पर पड़ सकता है. कई लोग शुरुआत में इसे सामान्य भूलने की बीमारी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

विटामिन B12 की कमी के लक्षण- 

  • थकान महसूस होना
  • हाथ-पैरों में झनझनाहट
  • कमजोरी
  • चक्कर आना
  • मूड में बदलाव 
  • ध्यान लगाने में परेशानी

विटामिन B12 की कमी कैसे दूर करें- 

विटामिन मुख्य रूप से दूध, दही, पनीर, अंडे, मछली और अन्य पशु-आधारित खाद्य पदार्थों में पाया जाता है. जो लोग इन चीजों का सेवन कम करते हैं, उनमें इसकी कमी होने की संभावना बढ़ सकती है.

याददाश्त कमजोर होने के पीछे अन्य वजह- 

  • विटामिन D
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड 
  • फोलेट 
  • पर्याप्त नींद न लेना
  • लगातार तनाव में रहना
  • शारीरिक गतिविधि की कमी 
  • अत्यधिक स्क्रीन टाइम भी मेमोरी पर असर डाल सकते हैं

यदि आपको लगता है कि आपकी याददाश्त पहले की तुलना में कमजोर हो रही है, तो खुद से सप्लीमेंट लेना शुरू करने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लें। एक साधारण ब्लड टेस्ट के जरिए विटामिन B12 और अन्य पोषक तत्वों के स्तर की जांच की जा सकती है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और बेहतर जीवनशैली अपनाकर दिमाग को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।

नोट- याद रखें, शरीर अक्सर छोटे-छोटे संकेतों के जरिए पोषण की कमी के बारे में बताता है. इसलिए बार-बार भूलने जैसी समस्या को नजरअंदाज करने के बजाय अपनी डाइट को सुधारे और ज्यादा समस्या बढ़ने डॉक्टर से सलाह लें. 

ये भी पढ़ें- किस विटामिन की कमी से आंख फड़कती है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vitamin B12 Deficiency, Vitamin B12 Deficiency And Brain, Vitamin B12 Deficiency And Risk Of Dementia, Vitamin B12 Deficiency And Symptoms
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com