विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: बिना धूप में सुखाएं, झटपट बनकर तैयार होगा लहसुन-मिर्ची का अचार, शेफ कुणाल कपूर ने बताई रेसिपी

Lehsun Ka Achar: अगर आप भी अचार खाने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे इंस्टेंट अचार की रेसिपी बताएंगे जो आपके खाने के स्वाद को दोगुना कर देगा. आप फटाफट लहसुन और मिर्ची का अचार बनाकर खा सकते हैं. चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.

आज क्या बनाऊं: बिना धूप में सुखाएं, झटपट बनकर तैयार होगा लहसुन-मिर्ची का अचार, शेफ कुणाल कपूर ने बताई रेसिपी
Instant Achar: झटपट तैयार करें लहसुन और मिर्ची का अचार.

Lehsun-Mirchi Achaar: भारतीय खाने की थाली में अचार होना एक ऐसा रिवाज है जो कई सालों से चलता आ रहा है. खाने के साथ अचार उसके स्वाद को और बढ़ा देता है. बात करें अचार की तो ये कई तरह के होते हैं. आम, लहसुन, प्याज, मिर्ची, लहसुन और ना जाने कितने ही तरह के अचार बनाए जाते हैं. इनकी वैरायटी की क्या ही बात करें. अचार बेस्वाद खाने पर भी स्वाद ला देने का काम करता है. 

अचार को बनाना थोड़ा लंबा प्रोसेस होता है. इसलिए लोग इसे ज्यादा मात्रा में बनाकर स्टोर कर लेते हैं. लेकिन कई अचार इंस्टेंट भी बनाकर तैयार किए जा सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे लहसुन और मिर्ची का अचार बनाने की इंस्टेंट रेसिपी. ये रेसिपी फेमस शेफ कुणाल कपूर ने शेयर की है. बिना किसी झंझट के, बिना किसी धूप में सुखाएं आप इसका अचार बनाकर तैयार कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: आज क्या बनाऊं: बिना धूप के सिर्फ 10 मिनट में बनाएं हरी मटर का चटपटा अचार, नोट करें रेसिपी

इंस्टेंट अचार की रेसिपी 

Latest and Breaking News on NDTV

सामग्री

  • लहसुन
  • मिर्ची
  • अदरक
  • गाजर
  • नमक
  • तेल
  • सौंफ
  • मेथी
  • सरसों 
  • जीरा
  • नमक
  • सिरका

लहसुन का अचार बनाने के लिए सामग्री

लहसुन का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आप लहसुन की कलियों को छीलकर रख लें. आप लहसुन के छिलके को निकालकर उसको एक सूती कपड़े में रखकर सुखा लें. ऐसा करने से लहसुन की नमी खत्म हो जाती है. अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और इसमें हींग, मेथी, दाना, सरसों, जीरा और सौंफ डालें. इन सभी को हल्का सा भूनें और फिर इसमें लहसुन को डालकर मिक्स कर दें और थोड़ी देर के लिए भूनें. गैस को बंद करने के बाद इसमें हल्दी मिलाएं. लहसुन के साथ ही आप इसमें हरी मिर्च, अदरक, गाजर को पतला पतला काटकर डालें और ऊपर से नमक और सिरका डालकर मिक्स कर दें. इसके पूरी तरह से ठंडा होने के बाद इसे कांच के कंटेनर में स्टोर कर के रख दें. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lehusn Ka Achar, Lehsun Mirchi Ka Achar, How To Make Garlic Mirchi Pickle At Home, Achar Kaise Banaye, Garlic Chili Pickle Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com