- रायता एक बहुत ही लोकप्रिय साइड डिश है.
- रायता बिरयानी और पुलाव जैसे व्यंजनों को कम्पलीट बनाने का भी काम करता है.
- रायता, फ्रेश दही से बनने वाली एक डिश है.
रायता एक बहुत ही लोकप्रिय साइड डिश है जिसे भारत में अक्सर के साथ परोसा जाता है. रायता बिरयानी और पुलाव जैसे व्यंजनों को कम्पलीट बनाने का भी काम करता है. रायता, फ्रेश दही से बनने वाली एक डिश है, इसे कई तरह से अलग अलग स्वाद में बनाया जा सकता है. वैसे तो रायता गर्मी के मौसम में खूब चाव से खाया जाता है लेकिन, दही को पाचन के लिए सही माना जाता है, इसलिए कई लोग इसे सर्दी के मौसम में भी अपने खाने में शामिल करते हैं. रायते को आप मौसमी फल और सब्जियों से बना सकते हैं. गर्मी में जैसे खीरे और लौकी का रायता खूब पसंद किया जाता है, वहीं सर्दी में पालक और बथुए का रायता बनाकर खाना पसंद करते हैं. इन दोनों की तरह एक और हर सब्जी है जिसका आप रायता बना सकते हैं. मेथी की सब्जी खाने में बहुत ही स्वाद लगती है, इसका इस्तेमाल पराठा, पूरी और चीला जैसे अनेक व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है, इसी प्रकार आप इससे एक स्वादिष्ट रायता भी बना सकते हैं जोकि खाने में बेहद स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी है. अगर आप भी इस बेहतरीन रेसिपी को ट्राई करना चाहते हैं तो देर किस बात की चलिए डालते है एक नजर इसकर खास रेसिपी पर:
कैसे बनाएं मेथी रायता (Methi Raita Recipe) :
सामग्री:
1/2 कप मेथी के पत्ते
1 कप दही
1 टी स्पून लहसुन, कटा हुआ
1 हरी मिर्च कटी हुई
1/2 टी स्पून जीरा
स्वादानुसार काला नमक
तड़के के लिए तेल
गार्निश करने के लिए चाट मसाला
Bipasha Basu: बिपाशा बसु का 'बिरयानी लव' आपको भी जरूर पसंद आएगा, देखें तस्वीरें
तरीका:
1. कढ़ाई में तेल गरम करें और जीरा और लहसुन डालें और भूनें.
2. लहसुन की कच्ची महक जाने दें और इसमे मेथी के पत्ते डालें और तेज़ आंच पर एक मिनट के लिए पकाएं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
3. हरी मिर्च डालें, मिलाएं और आंच बंद कर दें. इसे थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दें.
4. दही को थोड़ा सा नमक के साथ अच्छी तरह से फेंट लें.
5. जब दही की स्थिरता सही हो जाए तो इसमें मेथी. लहसुन मिश्रण डालें और सब कुछ एक साथ मिलाएं. थोड़ा सा चाट मसाला डालकर गार्निश करें.
Dahi Paratha: रेगुलर पराठे को छोड़ एक बार ट्राई करें दही पराठे की इस नई रेसिपी को (Recipe Inside)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं