विज्ञापन

अगर आपके ब्रेकफास्ट में इन 5 चीजों में से कोई एक भी है, तो हो जाएं सावधान, ये रहें सबसे खराब 5 Breakfasts

Worst Breakfast Foods: क्या आप जानते हैं हेल्दी समझ कर खा रहे चीजें भी शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. हाल ही में डॉ. सलीम जैदी ने ऐसे ही कुछ फूड्स का जिक्र कर रही हैं जिन्हें नाश्ते में खाने से परहेज करना जरूरी है.

अगर आपके ब्रेकफास्ट में इन 5 चीजों में से कोई एक भी है, तो हो जाएं सावधान, ये रहें सबसे खराब 5 Breakfasts
नाश्ते में भूलकर भी न खाएं ये 5 फूड

Worst Breakfast Foods: नाश्ता यानी दिन की सबसे पहली मील, इस पर निर्भर करता है कि पूरा दिन हमारा कैसा जाने वाला है. यही कारण है ज्यादातर लोग सोचते हैं कि नक्षते में जितना हो सके प्रोटीन, फाइबर, और विटामिन से भरपूर चीजें शामिल हो, लेकिन क्या आप जानते हैं हेल्दी समझ कर खा रहे चीजें भी शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. हाल ही में डॉ. सलीम जैदी ने ऐसे ही कुछ फूड्स का जिक्र कर रही हैं जिन्हें नाश्ते में खाने से परहेज करना जरूरी है. यहां जानें कौन से हैं वो 5 फूड्स.

Latest and Breaking News on NDTV

नाश्ते में क्या नहीं खाना चाहिए?

नंबर 5 पर आता है सूजी उपमा या पोहा

अगर आप नाश्ते में सूजी से बना उपमा या पोहा खाते हैं, तो अपनी आदत को बदल लेना बेहतर है. इन दोनों का कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है. अगर आप इनका सेवन करते हैं, तो ये आपका ब्लड शुगर बढ़ा सकते हैं

नंबर 4 पर आता है आलू पराठा

अगर आपको रोजाना सुबह नाश्ते में आलू पराठा वो भी मक्खन में लिपटा हुआ खाना पसंद है, तो ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. पेट से जुड़ी दिक्कतें, कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है. इतना ही नहीं वजन भी बढ़ सकता है.

नंबर 3 पर आता है व्हाइट ब्रेड और जैम

जिस व्हाइट ब्रेड और जैम को हेल्दी समझकर अपने बचे को खिलाते हैं, वह हेल्दी नहीं बल्कि एक अनहेल्दी विकल्प है. इसमें न तो प्रोटीन होता है और न ही फाइबर. यह सिर्फ और सिर्फ चीनी से भरपूर होता है.

नंबर 2 पर आता है कॉर्नफ्लेक्स और दूध

इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है. ऐसे में अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है. इटनन्ही नहीं, नियमित रूप से इसे खाने से वजन भी आसानी से बढ़ सकता है.

नंबर 1 पर आता है चाय और रस्क

रस्क को बनाने के लिए मैदा, चीनी और पाम ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है, पेट से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें: ठंड लगते ही AC बंद, गर्मी लगते ही चालू, जानें हर दो मिनट में AC को बार-बार बंद-चालू करने से क्या होता है?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com