विज्ञापन

ठंड लगते ही AC बंद, गर्मी लगते ही चालू, जानें हर दो मिनट में AC को बार-बार बंद-चालू करने से क्या होता है?

AC Ko Baar-Baar On/Off Karna Chahiye Ya Nahi: क्या आप भी उन्हीं में से एक है जो हर दो मिनट में AC को ऑन/ऑफ करते हैं? अगर हां तो आज से बदल लें अपनी ये आदत, नहीं तो हो सकता है नुकसान.

ठंड लगते ही AC बंद, गर्मी लगते ही चालू, जानें हर दो मिनट में AC को बार-बार बंद-चालू करने से क्या होता है?
AC बार-बार चालू और बंद क्यों नहीं करना चाहिए?

AC Ko Baar-Baar On/Off Karna Chahiye Ya Nahi: जहां पारा 45 डिग्री पहुंच गया है, ऐसे में इतनी गर्मी में बिना AC के बिना रहना बेहद मुश्किल होता जा रहा है. घर में घुसते ही सबसे पहले जो एक चीज दिमाग में आती है, वो है AC, लेकिन कई बार कुछ लोग 2 मिनट के लिए AC चलते हैं और फिर जैसी ही कमरा थोड़ा ठंडा होता है बंद कर देते हैं. ऐसे ही जैसी ही उन्हें गर्मी लगने लगने लगती है दोबारा से AC चला देते हैं, क्या आप भी उन्हीं में से एक है जो हर दो मिनट में AC को ऑन/ऑफ करते हैं? अगर हां तो आज से बदल लें अपनी ये आदत, नहीं तो हो सकता है नुकसान.

Latest and Breaking News on NDTV

AC को बार-बार बंद-चालू करना सही है या गलत?

बिजली ज्यादा लगती है: जब-जब आप AC को दोबारा से ऑन करते हैं, तो उसे कमरे को ठंड करने के लिए ज्यादा एमेरगी लगती पड़ती है, जिसके कारण बिजली की खपत ज्यादा होती है और बिल ज्यादा आता है. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो इस आदत को बदल लेना बेहतर है.

कंप्रेसर पर दवाब: अगर आप बार-बार AC को ऑन या ऑफ करते हैं, तो इससे उसके कंप्रेसर पर दबाव पड़ सकता है, और ओवर हीटिंग की वजह से इसकी लाइफ कम हो सकती है.

पार्ट्स खराब हो सकते हैं: बार-बार AC को ऑन/ऑफ करने से इसके इलेक्ट्रिक पार्ट्स जैसे वायरिंग और कैपेसिटर पर बुरा असर पड़ सकता है, जिसके कारण वह जल भी सकते हैं.

AC चलाने का सही तरीका क्या है?

  • AC का तापमान 24 से 26 डिग्री तक रखें.
  • AC के रिमोट में दिए गए फीचर्स जैसे Sleep Mode, Eco Mode और Timer का इस्तेमाल करें.
  • इन फीचर्स को इस्तेमाल करने से बिजली कम लगती है.
  • जब भी AC चल रहा हो कमरे को पूरा बंद करके रखें.
  • जब AC न चलाएं, तब कंप्रेसर बंद कर दें.

इसे भी पढ़ें: आज से Nautapa शुरू! जानें आने वाले 9 दिनों में क्या करें/क्या न करें/किन बातों का रखना होगा ध्यान!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com