Benefits of Eating Tofu: हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध, दही जैसे प्रोटीन से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है. असल में कमजोर हड्डियों के चलते शरीर को कई परेशनियों का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप डाइट में टोफू को शामिल कर सकते हैं. टोफू जिसे सोया पनीर के नाम से भी जाना जाता है. टोफू ऐसा प्रोटीन रिच शाकाहारी फूड है जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद है. आप चिकन और मीट की जगह इसका सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें चिकन और मीट के बराबर पोषक तत्व पाए जाते हैं. टोफू में प्रोटीन, अमीनो एसिड, आइसोफ्लेवोनीस पदार्थ, जिंक, आयरन, पौटेशियम और कई विटामिन भी मौजूद होते हैं. जो शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाने में मददगार हैं.
टोफू को डाइट में शामिल करने के फायदे- (Health Benefits Of Eating Tofu)
1. हड्डियों-
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप टोफू को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. टोफू में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है. खासतौर पर महिलाओं और बच्चों को अपनी डाइट में टोफू को जरूर शामिल करना चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Protein Rich Food: चिकन और मीट से भी ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है इन शाकाहारी फूड में, यहां जानें...

2. उम्र का असर कम करें-
अगर आप भी चाहते हैं कि आप 30 की उम्र में 25 की दिखें तो आप अपनी डाइट में टोफू को शामिल कर सकते हैं. टोफू में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जिससे शरीर में पैदा होने वाले फ्री रेडिकल्स नष्ट हो जाते हैं और चेहरे पर बढ़ती उम्र का असर कम दिखता है.
3. बालों-
बालों को हेल्दी रखने के लिए आप अपनी डाइट में टोफू को शामिल कर सकते हैं. टोफू केराटिन प्रोटीन की कमी को दूर करता है जिससे बालों को झड़ने से रोक सकते हैं.
4. प्रोटीन-
प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए आप टोफू को डाइट में शामिल कर सकते हैं. क्योंकि टोफू में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है.
World Cancer Day | Breast Cancer: Symptoms & Signs | स्तन कैंसर के कारण, लक्षण, इलाज, बचाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं