Plant Best Rich Food: आज के समय में ज्यादातर लोग हेल्दी और फिट रहने के लिए बहुत-सी एक्सरसाइज करते हैं और साथ ही अपनी डाइट का भी पूरा ख्याल रखते हैं अधिकतर लोग अपने शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए मांसाहारी भोजन खाते हैं लेकिन, जो लोग शाकाहारी हैं उनके मन में एक ही सवाल रहता है कि वह बीना नोनवेज खाए अपने शरीर में प्रोटीन की कमी को कैसे पूरा कर सकते हैं. इसलिए आज हम बात करेंगे 5 ऐसे प्लांट- बेस्ट फूड की जो शुद्ध शाकाहारी होते हुए भी प्रोटीन से भरपूर होते हैं. अगर आप भी मसल्स बनाना, वजन कंट्रोल करना और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं, तो इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
प्रोटीन से भरपूर 5 प्लांट बेस्ट रिच फूड (Plant Best Rich Food)
1. क्विनोआ- (Quinoa)
क्विनोआ को सुपरफूड भी कहा जाता है. इसमें सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड्स और अच्छी मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है. यह ग्लूटेन फ्री होता है, जिससे यह पाचन के लिए भी हल्का रहता है. वजन कम करने वाले लोगों के लिए भी यह फायदेमंद हो सकता है.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
ये भी पढ़ें- सुबह खाली पेट चूसकर खा लें 2 काली मिर्च, फिर जो होगा उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते आप

2. पंपकिन सीड्स- (Pumpkin Seeds)
पंपकिन सीड्स यानी कद्दू के बीज प्रोटीन के साथ-साथ हेल्दी फैट्स, जिंक और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं. ये शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने, हार्ट हेल्थ और एनर्जी लेवल बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. इन्हें स्नैक की तरह या सलाद में मिलाकर खा सकते हैं.
3. पनीर- (Paneer)
पनीर शाकाहारी लोगों के लिए सबसे आसान और पसंदीदा प्रोटीन सोर्स हो सकता है. यह मसल्स बनाने, हड्डियों को मजबूत करने और पेट लंबे समय तक भरा रखने में सहायक हो सकता है. पनीर में कैल्शियम और विटामिन D भी अच्छी मात्रा होती है.
4. टोफू- (Tofu)
टोफू सोयाबीन से बनता है और इसे शाकाहारी पनीर भी कहते हैं. इसमें हल्की मात्रा में फैट होता है और प्रोटीन ज्यादा होता है, इसलिए यह वजन कम करने वालों के लिए लाभदायी हो सकता है. टोफू को सब्जी, स्टिर-फ्राय या स्नैक के तौर पर खाया जा सकता हैं.
5. दालें- (Pulses)
दालें जैसे मूंग, मसूर, चना आदि प्रोटीन का सबसे सस्ता और असरदार सॉर्स होता हैं. इनमें फाइबर, आयरन और कई जरूरी मिनरल्स भी मिलते हैं. दालें पाचन को दुरुस्त रखती हैं और शरीर को लंबे समय तक एनर्जी दे सकती हैं. रोज़मर्रा की डाइट में इन्हें शामिल करना आसान हो सकता है.
Heart Attack in Children: बच्चों में बढ़ते हार्ट अटैक के मामले, पर क्यों, डॉक्टर से जानें इसके कारण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं