विज्ञापन

प्रेस करते समय अब नहीं जलेंगे आपके महंगे कपड़े, इस स्मार्ट ट्रिक से आधे समय में होगी परफेक्ट इस्त्री और जलने का डर भी खत्म

Aluminum Foil Ironing Hack: क्या आपकी शर्ट का कॉलर भी प्रेस से जल जाता है? अगर हां तो किचन में मौजूद सिल्वर फॉइल का इस्तेमाल कर आप इस परेशानी से बच सकते हैं.

प्रेस करते समय अब नहीं जलेंगे आपके महंगे कपड़े, इस स्मार्ट ट्रिक से आधे समय में होगी परफेक्ट इस्त्री और जलने का डर भी खत्म
​Ironing Tips: एल्युमिनियम फॉइल की इस ट्रिक से कपड़ों को जलने से बचाएं. (AI Generated Image)

How To Iron Clothes Faster: अक्सर आपने कई लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि जब भी हो प्रेस करते हैं उनसे कपड़े जल जाते हैं. क्योंकि महंगे कपड़ों को प्रेस करते समय सबसे ज्यादा डर होता है. खासकर कॉलर और बटन के पास वाली जगह अक्सर प्रेस की तेज गर्मी से काली पड़ जाती है या जल जाती है. अगर आप भी इससे परेशान हैं, तो आपके किचन में रखा 'एल्युमिनियम फॉइल' (Aluminium Foil) आपकी मदद कर सकता है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. तो चलिए जानते हैं क्या है ये ट्रिक.

​कैसे करें एल्युमिनियम फॉइल का इस्तेमाल- (How To Use Aluminum Foil)

इस ट्रिक को अपनाने के लिए आपको बहुत मेहनत नहीं करनी है. जब आप कपड़े प्रेस करने बैठें, तो अपने आयरनिंग बोर्ड (प्रेस करने की मेज) या जिस भी जगह आप कपड़ा बिछाते हैं, उसके कवर को हटाकर नीचे एल्युमिनियम फॉइल की एक परत बिछा दें. अब उसके ऊपर दोबारा कवर लगा दें या एक पतला सूती कपड़ा बिछा दें.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

​यह कैसे काम करता है?

विज्ञान की भाषा में कहें तो एल्युमिनियम फॉइल एक बेहतरीन 'हीट रिफ्लेक्टर' है. जब आप कपड़े के ऊपर गर्म प्रेस घुमाते हैं, तो हीट कपड़े से होते हुए नीचे जाती है. फॉइल बिछा होने की वजह से वह गर्मी वापस ऊपर की तरफ रिफ्लेक्ट होती है. यानी आपके कपड़े को एक साथ दोनों तरफ से हीट मिलती है.

​इस ट्रिक के फायदे-

​1. कॉलर जलने का डर-

जब आप कॉलर प्रेस करते हैं, तो अक्सर उसे बार-बार पलटना पड़ता है जिससे कपड़े के फाइबर जलने लगते हैं. फॉइल ट्रिक से नीचे से भी हीट मिलती है, जिससे कॉलर की जिद्दी सिलवटें कम तापमान पर भी आसानी से निकल जाती हैं और जलने का खतरा बिल्कुल खत्म हो जाता है.

​2. आधे समय में पूरी प्रेस-

चूंकि कपड़े को दोनों तरफ से गर्मी मिल रही है, इसलिए आपको शर्ट या पैंट को बार-बार पलटकर प्रेस करने की जरूरत नहीं पड़ती. एक बार ऊपर से प्रेस घुमाते ही नीचे की सिलवटें भी खुद-ब-खुद साफ हो जाती हैं. इससे आपका बिजली का बिल भी बचता है और मेहनत भी.

​3. नाजुक कपड़ों-

सिल्क या शिफॉन जैसे कपड़ों को सीधे प्रेस करना रिस्की होता है. फॉइल की मदद से आप प्रेस को थोड़ा ऊपर रखकर भी भाप या हल्की गर्मी से उन्हें बेहतरीन फिनिश दे सकते हैं.

​इस्तेमाल करते समय क्या सावधानी रखें-

​फॉइल को बिल्कुल सीधा बिछाएं, उसमें कोई गांठ या सिलवट नहीं होनी चाहिए.
​फॉइल के ऊपर सीधे कपड़ा रखकर प्रेस न करें, बीच में बोर्ड का कवर या पतली चादर जरूर रखें.
​प्रेस की सेटिंग हमेशा कपड़े के हिसाब से ही रखें, फॉइल की वजह से हीट ज्यादा हो सकती है, इसलिए शुरुआत कम तापमान से करें.

ये भी पढ़ें- कार से जा रहे हैं शिमला-मनाली? जानिए पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद कितनी महंगी पड़ेगी ट्रिप

 Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com