विज्ञापन

बिना मेहनत के झटपट बनाएं हींग का अचार, स्वाद ऐसा कि हर खाना बन जाएगा खास

Heeng Achar Recipe: भारतीय खाने की थाली में अचार ना हो तो फिर वो अधूरी सी लगती है. खाने के साथ चटपटा अचार खाने के स्वाद को और बढ़ा देता है. गर्मियों का मौसम है और ऐसे में अगर आप भी अचार बनाने की सोच रहे हैं वो भी कम मेहनत के तो आप हींग का अचार बना सकते हैं.

बिना मेहनत के झटपट बनाएं हींग का अचार, स्वाद ऐसा कि हर खाना बन जाएगा खास
Heeng Achar Recipe: कम मेहनत में बनकर तैयार होगा हींग का अचार.

Heeng Achar Recipe: भारतीय खाने की थाली में अचार ना हो तो फिर वो अधूरी सी लगती है. खाने के साथ चटपटा अचार खाने के स्वाद को और बढ़ा देता है. गर्मियों का मौसम है और ऐसे में अगर आप भी अचार बनाने की सोच रहे हैं वो भी कम मेहनत के तो आप हींग का अचार बना सकते हैं. हींग वैसे तो हर घर की रसोई में होती है, लेकिन इसका अचार कम ही लोग बनाते हैं. इस अचार की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये लंबे समय तक चलता भी है.

हींग का अचार बनाने के लिए सामग्री 

  • हींग (कंपाउंड वाली)
  • कच्चा आम
  • हल्दी
  • लाल मिर्च पाउडर
  • नमक 
  • थोड़ा सा नींबू का रस


हींग अचार बनाने की विधि 

ये भी पढ़ें: Tarbuj Chilka Achar: दाल-चावल में जान डाल देगा ये तरबूज छिलके का खट्टा-चटपटा अचार, यहां जानें आसान रेसिपी

हींग का अचार बनाने के लिए सबसे पहले एक कांच का जार लें, ध्यान रखें कि जार अच्छी तरह से सूखा हुआ हो. अचार बनाने में नमी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए, वरना अचार खराब हो सकता है. आम को धोकर उसका छिलका निकाल लें. अब आम की फाक को छोटा छोटा काटकर निकाल लें और उनको कुछ घंटे तेज धूप में सुखने के लिए रख दें. 

आम की फांक सूख जाने के बाद इसे जार में डालें और फिर इसमें अच्छी मात्रा में हींग,  नमक, लाल मिर्च और नींबू का रस डालकर 2-3 दिन धूप में रखें. बीच-बीच में जार को हल्का हिलाते रहें ताकि मसाले अच्छे से मिलते रहें.  कुछ ही दिनों में आपका हींग का अचार तैयार हो जाएगा.

इस अचार का स्वाद काफी तेज होता है. आप इसको दाल-चावल, पराठा या रोटी के साथ खा सकते हैं. 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hing Pickle Recipe, How To Make Hing Achar, Indian Pickle Recipe, Homemade Pickle Tips, Hing Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com