विज्ञापन

अनार और चुकंदर नहीं, खून की कमी को दूर करने के लिए रोज पिएं ये खास जूस, जानें बनाने का सही तरीका

आचार्य बालकृष्ण ने बताया है कि आयरन के लिए गेंहू का ज्वारा, गिलोय और लौकी के जूस का सेवन मददगार साबित हो सकता है.

अनार और चुकंदर नहीं, खून की कमी को दूर करने के लिए रोज पिएं ये खास जूस, जानें बनाने का सही तरीका
खून बढ़ाने के लिए जूस.
NDTV

आज की हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान की वजह से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, और उन्हीं में से एक है खून की कमी. एनीमिया (Anemia) की समस्या आज के समय में आम बात हो गई है. अक्सर लोग थकान, कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत करते हैं, जो कम हीमोग्लोबिन (Low Haemoglobin) का साफ संकेत होता है. हाल ही में आचार्य बालकृष्ण ने अपने एक वीडियो में इस समस्या से निपटने के लिए बेहद आसान और असरदार प्राकृतिक उपाय बताए हैं. उन्होंने भारतीय स्वास्थ्य परंपरा का हवाला देते हुए गेहूं का ज्वारा (Wheatgrass), गिलोय (Giloy) और लौकी के जूस (Bottle Gourd Juice) के फायदों के बारे में खुलकर बात की है.

​आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है और हीमोग्लोबिन लगातार गिर रहा है, तो गेहूं का ज्वारा और लौकी का रस आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. गेहूं के ज्वारे में प्राकृतिक रूप से भरपूर पोषक तत्व और क्लोरोफिल पाया जाता है, जो खून बढ़ाने में बहुत मदद करता है. इसके साथ ही, लौकी का जूस भी शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ पहुंचाता है. खास तौर पर गर्भावस्था (Pregnancy) के दौरान महिलाओं को अक्सर जी मिचलाने, उबकाई आने और कमजोरी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, ऐसे समय में लौकी का सेवन काफी फायदेमंद माना गया है.

यहां देखें वीडियो- 

कैसे बनाएं गेंहू का ज्वारा, गिलोय और लौकी का जूस-

  • गेंहू के ज्वारे को अच्छी तरह धो लें.
  • गिलोय के तने को साफ करके छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • लौकी को छीलकर धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • सभी चीजों को मिक्सर जार में डालें.
  • इसमें ½ से 1 कप पानी मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें.
  • तैयार मिश्रण को महीन छलनी या मलमल के कपड़े से छान लें.
  • चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ा नींबू रस मिला सकते हैं.
  • जूस को तुरंत फ्रेश ही पीएं.

​जरूरी सावधानी- आचार्य बालकृष्ण ने यह भी साफ किया है कि एनीमिया के कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं. इसलिए केवल किसी एक जूस या घरेलू नुस्खे पर पूरी तरह निर्भर रहना सही नहीं है अगर आपका हीमोग्लोबिन बहुत कम है, तो सबसे पहले डॉक्टर से मिलकर सही कारण का पता लगाएं और डॉक्टर की सलाह लें. 

ये भी पढ़ें- रोज चाय छान-छानकर काली हो गई है चाय की छन्नी, इस ट्रिक से मिनटों में करें साफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iron Deficiency, Iron Deficiency And Diet, Iron Deficiency Anemia, Iron Juices, Juice For Iron Deficiency
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com