विज्ञापन

बिना नूडल्स के बनाएं घर पर ठेले जैसी चाउमीन, नखरे दिखाए बिना बच्चा चट कर जाएगा पूरी थाली, नोट करें रेसिपी

घर पर बिना नूडल्स पैकेट के आप ठेले जैसी स्वादिष्ट चाउमीन तैयार कर सकते हैं. इसे बनाना भी बहुत ही आसान है. चलिए जल्दी से रेसिपी नोट कर लीजिए-

बिना नूडल्स के बनाएं घर पर ठेले जैसी चाउमीन, नखरे दिखाए बिना बच्चा चट कर जाएगा पूरी थाली, नोट करें रेसिपी
chow mein recipe without noodles : बिना नूडल्स से बनाएं ठेले जैसी चाउमीन

Chowmein without noodles recipe : अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा बिना किसी नखरे के घर का खाना पूरा खा जाए, तो इसके लिए आपको बाहर से खाना मंगवाने की जरूरत नहीं है. घर पर मौजूद चीजों में हल्का सा ट्विस्ट देकर आप एक स्वादिष्ट सी रेसिपी तैयार कर सकते हैं. एक ऐसी सी स्वादिष्ट डिश की रेसिपी हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं. यहां आप जानेंगे बिना नूडल्स के घर पर 1 कटोरी आटे से स्वादिष्ट ठेले जैसी चाउमीन कैसे बनाएं. इतना ही नहीं, इसमें न मैदा है और न ही बाहर का कोई सामान. घर की चीजों से ही आप इस नूडल्स को तैयार कर सकते हैं. यहां जानते हैं रेसिपी-

घर पर कैसे बनाएं आटा नूडल्स?

आवश्यक सामग्री

  • आटा - 1 कटोरी
  • नमक - चुटकीभर या स्वादानुसार
  • तेल - 2 से 3 चम्मच
  • लहसुन - 1 से 2 कली
  • अदरक  - 1 इंच टुकड़ा
  • हरी मिर्च - 1 से 2
  • शिमला मिर्च - 1 
  • गाजर - 1 से 2
  • प्याज - 1 से 2
  • सोया सॉस - 1 चम्मच
  • सेजवान सॉल - 1 चम्मच
  • टोमैटो कैचअप- 1 चम्मच

विधि
आटा नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले आटे में थोड़ा सा नमक मिक्स करके इसमें हल्का सा तेल डालकर गूथ लें. अब एक कड़ाही में पानी और 1 चम्मच तेल डालकर उबालें. जब पानी में उबाल आ जाए, तो इसमें गूथे हुए आटे की रोटियां बेलकर डालें. 
इसे करीब 30 से 40 सेकंड पकाएं और फिर निकालकर ठंडा करें.

पकी हुई रोगियों को चाकू की मदद से नूडल्स के आकार का काटकर एक साइड में रख लें. अब गैस पर एक पैन चढ़ाएं. इसके बाद इसमें कटा हुआ लहसुन और अदरक डालें. फिर इसमें लंबे कटे प्याज डालकर हल्का सा भूनें. जब प्याज का रंग हल्का पिंक हो जाए, तो इसमें सभी पसंदीदा सब्जियां डालें. फिर सोया सोस, सेजवान सॉस, टोमैटो कैचअप और कैचअप अपने स्वाद के अनुसार डालें और अच्छे से मिक्स करें. लीजिए आटा नूडल्स तैयार है. अब आप इसपर तिल और स्प्रींग ऑनियन डालकर सर्व करें.

ये भी पढ़ें - डाइट वालों के लिए परफेक्ट! घर पर ऐसे बनाएं लौकी के हेल्दी नूडल्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noodles, Noodles Recipe, Noodles BallIn Hindi, Noodles Recipe Easy, Noodles Recipes In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com