विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2025

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली काजू , जानें कैसे करें असली और नकली की पहचान

Poisnous Cashew: क्या आप भी काजू खाने से शौकीन हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आप जो काजू खा रहे हैं वो असली हैं या नकली.

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली काजू , जानें कैसे करें असली और नकली की पहचान
Poisnous Cashew: कैसे करें असली और नकली काजू की पहचान.

Tips To Check Poisnous Cashew: काजू एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसे स्वाद और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. लेकिन आज के समय में मार्केट में हर चीज में मिलावट देखी जाती है और अब इस लिस्ट में काजू भी शामिल है. काजू एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. जब भी ड्राई फ्रूट्स की बात होती है तो काजू का जिक्र सबसे पहले होता है. क्योंकि काजू में कॉपर, मैगनीज, फास्फोरस, मैग्नेशियम, ज़िंक, थायमिन, विटामिन B6 , विटामिन K , आयरन , पोटैशियम जैसे तमाम गुण पाते जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं. काजू से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आप जो काजू खा रहे हैं वो असली हैं या नकली? अगर नहीं तो ऐसे करें पहचान.

कैसे करें असली और नकली काजू की पहचान- (Kaju Ki Pahchan Kaise Kare)

1. कलर-

असली काजू का रंग हल्का सफ़ेद या हल्का पीला होता है. अगर काजू का रंग ज़्यादा सफ़ेद या ज़्यादा पीला है, तो वह नकली हो सकता है. इसलिए ऐसा काजू लेने से बचें. 

ये भी पढ़ें- पानी में उबालकर खाली पेट पी लें ये हर पत्ते फिर देखें कमाल, इन लोगों को जरूर करना चाहिए सेवन 

Latest and Breaking News on NDTV

2. आकार-

असली काजू करीब एक इंच लंबा और थोड़ा मोटा होता है. नकली काजू आमतौर पर एक समान आकार के होते हैं. आप असली और नकली काजू को आकार से पहचान सकते हैं. 

3. स्वाद-

असली काजू का स्वाद हल्का मीठा और तेल वाला होता है, जबकि नकली काजू का स्वाद कड़वा होता है. आप असली और नकली काजू की पहचान स्वाद से कर सकते हैं. 

4. खुशबू-

असली काजू में भीनी-भीनी खुशबू आती है, जबकि नकली काजू में तेल जैसी स्मेल आ सकती है. इसलिए काजू को खरीदते समय एक बार स्मेल करके जरूर देखें. 

Lungs Importance: सांस लेने से परे फेफड़े करते हैं ये अद्भुत काम जो आप नहीं जानते होंगे

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cashew, Dry Fruits, Fake And Poisnous Dry Fruits, Fake Cashew, Fake Dry Fruits, Kaju Me Milawat, Milawati Kaju Ki Pahchane Kaise Kare, Nakli Kaju
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com