विज्ञापन

दूध पर नहीं जमती मोटी मलाई, अपनाएं ये 3 तरीके, Malai की परत होगी और भी गाढ़ी

दूध से ज्यादा मलाई निकालना चाहते हैं? तो अपनाएं ये आसान तरीके.

दूध पर नहीं जमती मोटी मलाई, अपनाएं ये 3 तरीके, Malai की परत होगी और भी गाढ़ी
मोटी मलाई कैसे जमाएं.
NDTV

हम भारतीयों की जिंदगी में दूध और दूध की मलाई का अपना ही एक महत्व है. कई लोग मलाई से घी बनाते हैं, तो कुछ इसे पराठों, मिठाइयों और कई व्यंजनों में इस्तेमाल करते हैं. हालांकि आजकल कई लोगों की शिकायत रहती है कि दूध पर पहले जैसी मोटी मलाई नहीं जमती. दूध उबालने के बाद भी केवल पतली सी परत दिखाई देती है, जिससे मलाई पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाती. दरअसल मलाई बनने के पीछे दूध में मौजूद फैट की मात्रा, उबालने का तरीका और उसे ठंडा करने का तरीका महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. यदि कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो घर पर ही अच्छी और मोटी मलाई आसानी से जमा सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 3 आसान तरीके.

क्या है दूध पकाने का सही तरीका-

1. दूध को अच्छी तरह उबालें-

मलाई जमाने के लिए सबसे पहले दूध को धीमी आंच पर अच्छी तरह उबालना जरूरी है. दूध को सिर्फ गर्म करके बंद न करें. जब दूध में एक-दो बार उबाल आ जाए और वह कुछ मिनट तक पक जाए, तब गैस बंद करें. क्योंकि धीमी आंच पर उबालने से दूध का पानी थोड़ा कम होता है और फैट ऊपर आकर जमा होने लगता है. यही बाद में मोटी मलाई बनने में मदद कर सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

2. दूध को बार-बार न हिलाएं-

उबालने के बाद कई लोग दूध को जल्दी ठंडा करने के लिए बार-बार चम्मच चलाते हैं या बर्तन को हिलाते रहते हैं. ऐसा करने से मलाई बनने की प्रक्रिया प्रभावित होती है. दूध को उबालने के बाद एक जगह रख दें और उसे प्राकृतिक रूप से ठंडा होने दें. जब दूध बिना हिले-डुले ठंडा होगा, तब ऊपर फैट की मोटी परत बनने लगेगी, जिससे मलाई अधिक जमेगी.

3. फ्रिज में रखने से पहले ठंडा करें-

दूध को उबालने के तुरंत बाद फ्रिज में रखने की गलती न करें. पहले उसे कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें. जब दूध सामान्य तापमान पर आ जाए, तब उसे ढककर फ्रिज में रखें.

ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए क्या खाएं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cream, Malai Kaise Banaye, Thick Cream On Milk
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com